Latest News

राजनीति
लड़की हूँ लड़ सकती हूं का नारा देने वाली प्रियंका गांधी छत्तीसगढ़ में शराबबंदी पर क्यों रही खामोश :- गीता घासी साहू : कांग्रेस नेत्री को बिरनपुर क्यों नहीं लेकर गए छग के मुख्यमंत्री :- जिला पंचायत अध्यक्ष


Dinesh Sahu
13-04-2023 05:51 PM
78
खैरागढ़ ! DNnews - आज कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी छत्तीसगढ़ के दौरे पर रही। प्रियंका गांधी के छत्तीसगढ़ दौरे पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए राजनांदगांव जिला पंचायत की अध्यक्ष गीता घासी साहू ने कहा कि लड़की हूँ लड़ सकती हूं का नारा देने वाली कांग्रेस महासचिव छत्तीसगढ़ में शराबबंदी के विषय में चुप क्यों रही।
गीता साहू ने कहा कि छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने अपने घोषणा पत्र में पूर्ण शराबबंदी का वादा किया था पर सरकार के साढ़े चार साल पूरे होने को है पर अभी तक शराबबंदी लागू न करके प्रदेश की लाखों माता-बहनों को धोखा दिया है। श्रीमती साहू ने कहा आज बस्तर दौरे पर रही कांग्रेस नेत्री को प्रदेश के मुख्यमंत्री से प्रदेश में पूर्ण शराबबंदी के वादे पूरे हुए कि नही इस पर सवाल करना था। छत्तीसगढ़ में जब से कांग्रेस की सरकार बनी है तब से महिलाएं बिल्कुल भी सुरक्षित नहीं है। महिला उत्पीड़न की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हुई है पर जगदलपुर की सभा में कांग्रेस महासचिव की इस विषय पर भी मौन रही। प्रदेश में रेडी टू ईट योजना से स्व सहायता समूह के रूप में परिवार का भरण पोषण कर रही हजारों महिला बहनों को कांग्रेसनेत्री के छग दौरे से बड़ी उम्मीद थी कि वे छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार को इन महिलाओं को रोजगार वापस दिलाने की बात कहेंगी पर प्रियंका गांधी ने इन महिलाओं का दर्द समझना उचित नहीं समझा।
गीता साहू ने आगे कहा कि आज छत्तीसगढ़ दौरे पर रही कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री बेमेतरा जिले के बिरनपुर गांव स्व भुनेश्वर साहू के परिवार से मुलाकात कराने क्यों नहीं लेकर गए। जिला पंचायत अध्यक्ष ने सवाल उठाते हुए कहा क्या प्रियंका गांधी को प्रदेश के मुख्यमंत्री के द्वारा जानकारी नहीं दी गई क्या कि छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के बिरनपुर गांव में कितनी हृदय विदारक घटना घटित हुई है।
Comments (0)
दैनिक न्यूज
ग्राम सोनपुरी के आशीष वर्मा ने CGBSE हाई स्कूल परीक्षा 2025 में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन
BY Suresh verma • 09-05-2025

अपराध
52 परी के आशिकों को Police 🚨 ने धर दबोचा, जंगल में लगा था जुएं का फड़
BY Suresh verma • 06-05-2025

अपराध
KCG : हत्या के आरोपी को आजीवन कारावास की सजा
BY Suresh verma • 07-05-2025

अपराध
हाथ भट्टी महुआ शराब पर आबकारी विभाग की कार्यवाही, 30 बल्क लीटर शराब जप्त
BY Suresh verma • 10-05-2025

दैनिक न्यूज
हाल ए खैरागढ़ : प्रतिबंधित लाल ईट का काला कारोबार जोरों पर : प्रशासन की मौन सहमति, सवालों के घेरे में
BY Dinesh Sahu • 10-05-2025
