Recent News
भाजपा के पक्ष में वोट मांगने अहिवारा पहुंचे सीएम साय : कांग्रेस पार्षद सहित 50 कार्यकर्ताओं ने थामा बीजेपी का दामन
सोनपुरी से भीमपुरी सड़क चढ़ा भ्रष्टाचार की भेंट : महीने भर में ही दम तोड़ दिया 2 करोड़ के सड़क ने
अच्छाई के लिए उम्र और समय का इंतजार नहीं करना चाहिए - विप्लव साहू : अवेली में मनाई गई संत कर्मा जयंती
दूल्हे गाड़ी के ड्राइवर डीजे नाचने लगे,फिर नशे में धुत दूल्हे ने ड्राइवर की जगह स्टेयरिंग सम्हाली : फिर क्या दर्जन भर लोगो को कुचलते हुए निकल गई इंडिका कार..... मौजूद लोगो ने नशे में धुत कुछ बारातियो को जमकर पीटा
थाना डोंगरगांव पुलिस को हत्या के मामले मे मिली बड़ी सफलता : गांव का इलेक्टीशियन ही निकला हत्या का आरोपी,बोर पंप स्टार्टर बटन में जुगाड़ बम का वायर कनेक्ट कर किया विस्फोट।
नपा अध्यक्ष ने खुद त्यागपत्र दिया या कुछ और, दूध का दूध और पानी का पानी होना तय : खैरागढ़ नगर पालिका के अध्यक्ष पद से शैलेंद्र वर्मा की विदाई लगभग तय
मोदी की गारंटी व विष्णु के सुशासन से महिलाओ का सम्मान बढ़ा - घम्मन साहू : महतारी वंदन योजना का अब तक दो किश्त मिल चूका है, तीसरा किश्त भी जल्द मिलेगा
Rajnandgaov Breaking : राजनांदगांव में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने चार लोगों को कुचला
राजनांदगॉव रेलवे स्टेशन में महिला को आया प्रसव पीड़ा : इंस्पेक्टर तरुणा साहू के नेतृत्व में महिला का कराया सुरक्षित प्रसव
दुर्ग जिले में मुरम माफिया के हौसले बुलंद : तालाब गहरीकरण के नाम से ग्राम नंदकट्टी में मुरुम उत्खनन



Hindi / राजनीति / सांसद और भाजपा ने 10 साल में किसानों के लिए कुछ नही किया - विप्लव साहू भूपेश सरकार ने कृषि हित में ज्यादा कीमत पर धान लेने का निर्णय लिया था

सांसद और भाजपा ने 10 साल में किसानों के लिए कुछ नही किया - विप्लव साहू : भूपेश सरकार ने कृषि हित में ज्यादा कीमत पर धान लेने का निर्णय लिया था

Views • 77 / 74

खैरागढ़ ! DNnews-जिला पंचायत सभापति विप्लव साहू ने सांकरा, देवरी में चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा पर तंज कस्ते हुए कहा कि केंद्र में काबिज भारतीय जनता पार्टी की सरकार हमेशा से किसान विरोधी रही है और उसने बीते 10 सालों में लगातार किसान विरोधी निर्णय लिया है। लेकिन 5 साल छत्तीसगढ़ सरकार में रही भूपेश बघेल ने सत्ता में आते ही किसानों के कर्ज माफ किया, कृषि हित में नीतियां बनाई, पूरे भारत में सर्वप्रथम और सर्वाधिक 2500 रूपये में धान लेने का निर्णय लिया और भारतीय जनता पार्टी को अधिक मूल्य में किसानों का धान लेने के लिए मजबूर कर दिया।


ADS

केंद्र की मोदी और भाजपा सरकार ने कोरोना काल के बीच में लॉकडाउन लगाकर, मीडिया, विपक्ष और किसानों से छुपाकर तीन कड़े कृषि कानून लाई, ताकि किसान गुलाम, कमजोर और उनके पूंजीपति दोस्त और मालामाल हो जाए। केंद्र सरकार की एक भी योजना किसानों के लिए उन्नयन वाला नहीं रहा है, भाजपा 2022 तक किसानों के आमदनी को दोगुना करने का वादा लेकर आई थी। लेकिन हुआ इसका उल्टा, यूपी चुनाव जीतने के लिए तीन कानून को वापस लेने का वादा किया था लेकिन आज तक एसपी लागू नहीं कर पाई और आज किसान अपनी मांग रखने के लिए दिल्ली आ रहे हैं तो उन्हें 3 महीने से बॉर्डर पर रोक रखा है, उनकी तरफ से सरकार और मीडिया ने पूरी तरह मुंह फेर लिया है। 


ADS

इन्हीं किसानों को मोदी ने आंदोलनजीवी और मौजूदा सांसद संतोष पांडे ने खालिस्तानी कहा था। अब ये निर्मम भाजपा और उनके लोग किस मुंह से देश और लोकसभा के किसानों से वोट मांग रहे हैं।युवा, महिला, किसान और देशहित में इस सरकार का सत्ता में रहना कहीं से भी उचित नहीं है। अब इस सरकार को उखाड़ फेंकने की ताकत सिर्फ जनता में अब वोट के माध्यम से इस दमनकारी सरकार को सत्ता से उतारने का काम जनता करेगी। 

ADS



Dinesh Sahu

Cheif-In-Editor

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2022-23 DNNEWS Corp ltd., All Rights Reserved

This website follows the DNPA Code of Ethics.