हाथ भट्टी महुआ शराब पर आबकारी विभाग की कार्यवाही, 30 बल्क लीटर शराब जप्त

हाल ए खैरागढ़ : प्रतिबंधित लाल ईट का काला कारोबार जोरों पर : प्रशासन की मौन सहमति, सवालों के घेरे में

ग्राम सोनपुरी के आशीष वर्मा ने CGBSE हाई स्कूल परीक्षा 2025 में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

दैनिक न्यूज

बड़ी हादसा : फ्लाईओवर पूर्ण होने के भ्रम में पार करने की कोशिश में नीचे गिरे, दो की आँन द स्पाट मौत :

Dinesh Sahu

10-12-2022 12:13 PM
332


कुम्हारी फ्लाईओवर में रात 11:00 बजे के आसपास की है दुर्घटना


रायपुर ! DNnews-फ्लाईओवर को पूर्ण समझने तथा उस पर आवागमन चालू होने के भ्रम में उसे पार करने के चक्कर में एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन लोग नीचे गिर गए। काफी ऊंचाई से नीचे गिर जाने से दो लोगों की ही घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई है। वे पति-पत्नी थे।इस घटना से पूरा दुर्ग जिला स्तब्ध हो गया है। वहां रात में बचाव कार्य शुरू  किया गया था तभी एक कार के चालक ने भी फ्लाईओवर को कंप्लीट समझा और उसी स्थान पर उसी ऊंचाई से उसके गिर जाने की दूसरी दुर्घटना हो गई है। ताजा जानकारी के अनुसार कार चालक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। यह दुर्घटना बीती रात लगभग 11:00 बजे की कुम्हारी फ्लाईओवर की है।

यह जानकारी सामने आ रही कि इस तरह की लापरवाही की गई है कि यहां फ्लाईओवर के इनकंप्लीट होने का, अपूर्ण होने तथा उस पर आवागमन प्रतिबंधित होने के आशय का कहीं कोई संकेतक नहीं लगा है।  जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने इस मामले में प्रथम दृष्टया निर्माणकर्ता एजेंसी को दुर्घटना के लिए जिम्मेदार माना है तथा उसके खिलाफ कानूनी कदम उठाए जा रहे हैं। पुलिस प्रशासन ने मामले में जुर्म  कायम कर लिया है।

पुलिस तथा प्रत्यक्षदर्शियों से प्राप्त जानकारी के अनुसार यह घटना रात लगभग 11:00 बजे के आसपास की है। उस दौरान क्षेत्र में ठंड काफी अधिक पड़ रही थी तथा सड़क काफी सुनी हो गई थी। जी ई रोड पर भारी वाहनों का आवागमन अधिक नजर आ रहा था और लंबी दूरी वाले वाहन तेज रफ्तार से चलने शुरू हो गए थे। दो पहिया वाहन से इक्का-दुक्का लोग ही आ जा रहे थे। ऐसे में यात्रियों को अपने घर पहुंचने की जल्दी भी थी। दुर्घटना ग्रस्त Motorcycle पर 3 लोग सवार थे। जिसमें पति-पत्नी और उनकी लड़की थी। कुम्हारी फ्लाईओवर के एक साल पहले से पूर्ण होकर शुरू हो जाने की खबर चल रही है। वास्तव में इसका रायपुर से दुर्ग की ओर जाने वाला मार्ग शुरू भी कर दिया गया है। बीच-बीच में खबर आती रही है कि फ्लाईओवर पूरी तरह से दोनों तरफ से चालू कर दिया गया है। जब आपको सामने सीधी सपाट चौड़ी चिकनी साइड की है तो आपके वाहन की गति अपने आते ही जाती है और जब फ्लाईओवर पर आवागमन प्रतिबंधित होने का कोई संकेतक ना लगा हो तो यात्रियों को उसके चालू होने का भ्रम तो स्वाभाविक तौर पर होगा ही, लेकिन जब आप तेज रफ्तार से काफी ऊंचाई पर पहुंच जाते हैं और आगे रास्ता नजर नहीं आता, सड़क नहीं रहती तो आपका संभालना कठिन हो जाता है, संभवत कुम्हारी में उक्त दुर्घटना इसी वजह से हुई है।

बताया जा रहा है कि मोटरसाइकिल चालक ने भी flyover को ठीक-ठाक तथा चालू समझकर उस पर अपनी मोटरसाइकिल चला दी और आगे फ्लाईओवर निर्मित नही होने, अधूरा पड़ा होकर खुला होने पर वह संभल नहीं सका और सभी उतनी ऊंचाई से गाड़ी सहित नीचे गिर पड़े। प्रत्यक्षदर्शियों के द्वारा बताया जा रहा है कि कहीं कोई संकेतक नहीं होने की वजह से मोटरसाइकिल चालक को आगे सड़क नहीं होने का कोई अंदाजा नहीं हो सका। दुर्घटना में पति-पत्नी की मृत्यु हो गई है। लड़की को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। यह परिवार रात में कहां से वापस लौट रहा था अभी इसकी पूरी जानकारी नहीं मिल पाई है।इस दुर्घटना से कुम्हारी एक बार फिर खून से सन गई।

विडंबना है कि अभी इस दुर्घटना का बचाव कार्य चल रहा था, बचाव टीम के लोग वहां उपस्थित थे, उसी समय, उसी स्थान भर उसी ऊंचाई से भ्रम की वजह से एक कार भी फ्लाईओवर से नीचे गिर गई। कार चालक को भी flyover के चालू होने का भ्रम हुआ और उसने उस पर कार चला दी। बताया जा रहा है कि कार का एयर बेड खुल गया जिसकी वजह से कार चालक को अधिक चोटें नहीं आई हैं। कार में कुल कितने लोग सवार थे यह पता नहीं चल सका है।

दुर्ग जिले में कुम्हारी से भिलाई के बीच पांच जगह नए फ्लाईओवर बन रहे हैं। इनके निर्माण का कार्य कई वर्षों से चल रहा है और बीच-बीच में खबर आती है कि यह फ्लाईओवर बनकर तैयार  हो गए हैं तथा उस पर आवागमन शुरू हो गए हैं। ऐसे मैं लोगों तक या मैसेज जा रहा है और भ्रांति पैदा हो रही है कि flyover बनकर तैयार हो गया है और उस पर आवागमन शुरू हो गया है तो लोग भी इस पर धड़ल्ले से निकलना चाहते हैं। लेकिन वास्तव में यह फ्लाईओवर बन कर तैयार नहीं हुआ हैं और ऐसा भ्रम और फ्लाईओवर के इनकंप्लीट होने का संकेतक नहीं लगाना बड़ी दुर्घटनाओ को जन्म दे रहा है। 

Dinesh Sahu

Comments (0)

Trending News

दैनिक न्यूज

ग्राम सोनपुरी के आशीष वर्मा ने CGBSE हाई स्कूल परीक्षा 2025 में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

BY Suresh verma09-05-2025
 52 परी के आशिकों को Police 🚨 ने धर दबोचा, जंगल में लगा था जुएं का फड़

अपराध

52 परी के आशिकों को Police 🚨 ने धर दबोचा, जंगल में लगा था जुएं का फड़

BY Suresh verma06-05-2025
KCG : हत्या के आरोपी को आजीवन कारावास की सजा

अपराध

KCG : हत्या के आरोपी को आजीवन कारावास की सजा

BY Suresh verma07-05-2025
Latest News

Dinesh Sahu

© Copyright 2024, All Rights Reserved | ♥ By PICCOZONE