हाथ भट्टी महुआ शराब पर आबकारी विभाग की कार्यवाही, 30 बल्क लीटर शराब जप्त

हाल ए खैरागढ़ : प्रतिबंधित लाल ईट का काला कारोबार जोरों पर : प्रशासन की मौन सहमति, सवालों के घेरे में

ग्राम सोनपुरी के आशीष वर्मा ने CGBSE हाई स्कूल परीक्षा 2025 में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

अपराध

BIG BREAKING : छत्तीसगढ़ के कवर्धा मे आरटीआई कार्यकर्ता की हत्या कर सरपंच ने जंगल में दफनाया लाश,40 दिनों बाद हुआ मामले में खुलासा :

Dinesh Sahu

24-12-2022 09:34 PM
150
कवर्धा ! DNnews- छत्तीसगढ़ के कवर्धा मे एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. जिले में विगत 40 दिनों से लापता आर टी आई कार्यकर्ता व पत्रकार विवेक चौबे के हत्या गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है।रुपयों के लेनदेन व आपसी विवाद को लेकर आर टी आई कार्यकर्ता व पत्रकार विवेक चौबे की हत्या कर चिल्फी थाना क्षेत्र अंतर्गत कुंडपानी के जंगलों में जलाकर मृतक के शव तथा मोटरसाइकिल को जंगल में ही दफना दिया था।चिल्फी के जंगलों से नरकंकाल मिलने के बाद संदिग्धों से सख्ती से पूछताछ करने पर मामले का खुलासा हुआ।

सरपंच व उसके साथियों ने की थी,आर टी आई कार्यकर्ता की हत्या

कवर्धा के आरटीआई कार्यकर्ता विवेक चौबे की हत्या के मामले में पुलिस ने मामले की सूक्ष्मता से जांच की जिसके बाद संदेह के आधार पर हिरासत में लेकर ग्राम पंचायत बोक्करखार के सरपंच उसके भाई तथा उसके दो अन्य साथियों से पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की जिसके बाद आरोपियों ने आरटीआई कार्यकर्ता विवेक चौबे की हत्या करना कबूल किया। आरोपियों ने बताया कि मृतक द्वारा उन्हें लंबे समय से रुपयों के लिए तथा अन्य तरीकों से ब्लैकमेल किया जा रहा था। जिसके बाद सरपंच,उसके भाई व दो अन्य लोगों ने मिलकर आर टी आई कार्यकर्ता विवेक चौबे की हत्या कर दी।

मृतक के साथ उसके मोटरसाइकिल को भी जंगल में दफनाया
कवर्धा के आरटीआई कार्यकर्ता विवेक चौबे की हत्या करने के पश्चात साक्ष्य मिटाने के लिए आरोपियों ने मृतक के शव को जला दिया। जिसके बाद मृतक के शव तथा उसके मोटरसाइकिल को जंगल में गड्ढा खोदकर दफना दिया था। जिसकी वजह से 40 दिनों तक इस हत्या के बारे में कोई जानकारी नही मिल पाई थी। किंतु पुलिस की सूझबूझ से अंततः 40 दिनों बाद हत्या का खुलासा कर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तारी किया।

Dinesh Sahu

Comments (0)

Trending News

दैनिक न्यूज

ग्राम सोनपुरी के आशीष वर्मा ने CGBSE हाई स्कूल परीक्षा 2025 में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

BY Suresh verma09-05-2025
 52 परी के आशिकों को Police 🚨 ने धर दबोचा, जंगल में लगा था जुएं का फड़

अपराध

52 परी के आशिकों को Police 🚨 ने धर दबोचा, जंगल में लगा था जुएं का फड़

BY Suresh verma06-05-2025
KCG : हत्या के आरोपी को आजीवन कारावास की सजा

अपराध

KCG : हत्या के आरोपी को आजीवन कारावास की सजा

BY Suresh verma07-05-2025
Latest News

Dinesh Sahu

© Copyright 2024, All Rights Reserved | ♥ By PICCOZONE