हाथ भट्टी महुआ शराब पर आबकारी विभाग की कार्यवाही, 30 बल्क लीटर शराब जप्त

हाल ए खैरागढ़ : प्रतिबंधित लाल ईट का काला कारोबार जोरों पर : प्रशासन की मौन सहमति, सवालों के घेरे में

ग्राम सोनपुरी के आशीष वर्मा ने CGBSE हाई स्कूल परीक्षा 2025 में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

छत्तीसगढ

Bilaspur Crime News: हत्या के चार आरोपितों को दिल्ली से लेकर लौटी पुलिस की टीम :

Dinesh Sahu

21-12-2022 01:02 PM
79
Bilaspur Crime News: DNnews ! बिलासपुर हिस्ट्रीशीटर संजू त्रिपाठी की हत्या के मामले में शामिल चार आरोपित को पुलिस की टीम लेकर शहर लौट आई है। यहां चारों को न्यायालय में पेशकर पुलिस ने पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया है। आरोपित से शूटर के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। चारों आरोपित में भरत तिवारी और उसके रिश्तेदार शामिल हैं।
सकरी बाइपास में बीते बुधवार की शाम हिस्ट्रीशीटर संजू त्रिपाठी की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने सोमवार को तीन आरोपित को न्यायालय में पेश किया है। रविवार की शाम एसपी पास्र्ल माथुर ने इस पूरे मामले का पर्दाफाश किया था। उन्होंने बताया कि हिस्ट्रीशीटर संजू की हत्या की पूरी प्लानिंग उसके छोटे भाई कपिल त्रिपाठी ने की थी। इसमें उसके पिता जयनारायण त्रिपाठी, पत्नी सुचित्रा त्रिपाठी, जयनारायण की दत्तक पुत्री, दत्तक पुत्री का पति भरत तिवारी शामिल रहे।
इसके अलावा सनत का भतीजा आशीष तिवारी, भांजा रवि तिवारी भी थे। हत्या के बाद नेपाल भाग रहे कपिल त्रिपाठी, उसके साथी सुमित निर्मलकर और सटोरिया प्रेम उर्फ बजरंग श्रीवास को पुलिस ने लखनऊ में गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायालय में पेश किया। पुलिस की एक टीम आरोपित सनत, आशीष, रवि और सटोरिया प्रेम के ड्राइवर राजेंद्र सिंह को दिल्ली में गिरफ्तार किया। मंगलवार को पुलिस ने चारों को लाकर न्यायालय में पेश किया है। न्यायालय से पुलिस ने चारो आरोपित को पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया है।

शूटर के भागने में की है मदद
हिस्ट्रीशीटर संजू की हत्या के बाद पुलिस ने उसके पिता जयनारायण को हिरासत में लेकर पूछताछ की। इसमें वह गोलमोल जवाब दे रहा था। बाद में उसके मोबाइल से मिले सुराग के बाद हत्या की गुत्थी सुलझती चली गई। पूछताछ में पता चला कि जयनारायण की दत्तक पुत्री का पति भरत हत्या में शामिल शूटर को लेकर शहडोल तक गया। इसके बाद वह अपने भतीजे आशीष, भांजे रवि और घटना में शामिल प्रेम उर्फ बजरंग के ड्राइवर राजेंद्र सिंह को लेकर दिल्ली चला गया। दिल्ली में पुलिस ने चारो को गिरफ्तार कर लिया।

हथियार उपलब्ध कराने वाले की चल रही तलाश
हत्या के मामले में जांच कर रही पुलिस को पता चला कि घटना में प्रयुक्त हथियार रायगढ़ में रहने वाले एक युवक ने उपलब्ध कराया है। इसकी जानकारी होने पर पुलिस की टीम उसकी तलाश कर रही है। इसकी व्यवस्था सटोरिए प्रेम उर्फ बजरंग ने कराई थी। इसके अलावा हमले में शामिल शूटर भी उसी ने बुलाए थे। पुलिस उसके ड्राइवर से पूछताछ कर ही है।

Dinesh Sahu

Comments (0)

Trending News

दैनिक न्यूज

ग्राम सोनपुरी के आशीष वर्मा ने CGBSE हाई स्कूल परीक्षा 2025 में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

BY Suresh verma09-05-2025
 52 परी के आशिकों को Police 🚨 ने धर दबोचा, जंगल में लगा था जुएं का फड़

अपराध

52 परी के आशिकों को Police 🚨 ने धर दबोचा, जंगल में लगा था जुएं का फड़

BY Suresh verma06-05-2025
KCG : हत्या के आरोपी को आजीवन कारावास की सजा

अपराध

KCG : हत्या के आरोपी को आजीवन कारावास की सजा

BY Suresh verma07-05-2025
Latest News

Dinesh Sahu

© Copyright 2024, All Rights Reserved | ♥ By PICCOZONE