हाथ भट्टी महुआ शराब पर आबकारी विभाग की कार्यवाही, 30 बल्क लीटर शराब जप्त

हाल ए खैरागढ़ : प्रतिबंधित लाल ईट का काला कारोबार जोरों पर : प्रशासन की मौन सहमति, सवालों के घेरे में

ग्राम सोनपुरी के आशीष वर्मा ने CGBSE हाई स्कूल परीक्षा 2025 में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

अपराध

बॉयफ्रेंड ने ले ली गर्लफ्रेंड की जान : पत्थर से सिर कुचलकर उतारा मौत के घाट, फिर खुद थाने पहुंच किया सरेंडर :

Dinesh Sahu

11-12-2022 09:25 PM
579
लंबे समय से दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था, लेकिन कुछ समय पहले से यश नाबालिग पर शक करने लगा था। वह लड़की के चरित्र पर शंका करता था। उसे शक था कि लड़की किसी और से बात करती है, वह किसी और से मिलती भी है। दोनों किसी का जन्मदिन मनाने निकले थे।

बिलासपुर ! DNnews- छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में चरित्र शंका पर एक युवक ने अपनी नाबालिग गर्लफ्रेंड की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या कर दी है। वारदात को अंजाम देने के बाद युवक खुद थाने पहुंचा और पुलिस को घटना की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। घटना शनिवार रात की बताई जा रही है। मामला सिरगिट्‌टी थाना क्षेत्र का है।

बर्थडे मनाने निकले थे

मिली जानकारी के अनुसार, कक्षा 9वीं में पढ़ने वाली छात्रा का बापू नगर निवासी 19 वर्षीय यश खुसरैल से प्रेम प्रसंग था। लंबे समय से दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था, लेकिन कुछ समय पहले से यश नाबालिग पर शक करने लगा था। वह लड़की के चरित्र पर शंका करता था। उसे शक था कि लड़की किसी और से बात करती है, वह किसी और से मिलती भी है। इस बात को लेकर वह उससे कई बार झगड़ा भी कर चुका था। बताया जा रहा है कि शनिवार शाम को दोनों किसी का जन्मदिन मनाने निकले थे। इसी दौरान यश नाबालिग को सिलपहरी स्थित हरदी रोड के राधे इंडस्ट्रीज के आस-पास ले गया था। वहां लड़की से उसका विवाद हो गया। इस दौरान उसने लड़की का गला भी दबा दिया। इसके बाद पत्थर से सिर कुचलकर लड़की की हत्या कर दी और शव को वहीं छोड़कर वहां से निकल गया।

आरोपी गिरफ्तार
कहा जा रहा है कि घटना के बाद कुछ देर तक यश वहीं पर घूमता रहा। रातभर लड़की का शव वहीं पड़ा था। उधर, जब लड़की रात तक घर नहीं पहुंची, तो उसके परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन उसका कुछ पता ही नहीं चला। फिर रविवार सुबह युवक तोरवा थाने पहुंचा और पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। चूंकि मामला सिरगिट्‌टी इलाके का था। इसलिए तोरवा पुलिस ने युवक को सिरगिट्‌टी पुलिस के हवाले कर दिया है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि युवक 12वीं की पढ़ाई के बाद से घर पर ही रहता था। वह कुछ काम नहीं करता था। फिलहाल पुलिस ने घटना की जानकारी मृतका के परिजनों को दे दी है।साभार .....

Dinesh Sahu

Comments (0)

Trending News

दैनिक न्यूज

ग्राम सोनपुरी के आशीष वर्मा ने CGBSE हाई स्कूल परीक्षा 2025 में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

BY Suresh verma09-05-2025
 52 परी के आशिकों को Police 🚨 ने धर दबोचा, जंगल में लगा था जुएं का फड़

अपराध

52 परी के आशिकों को Police 🚨 ने धर दबोचा, जंगल में लगा था जुएं का फड़

BY Suresh verma06-05-2025
KCG : हत्या के आरोपी को आजीवन कारावास की सजा

अपराध

KCG : हत्या के आरोपी को आजीवन कारावास की सजा

BY Suresh verma07-05-2025
Latest News

Dinesh Sahu

© Copyright 2024, All Rights Reserved | ♥ By PICCOZONE