हाथ भट्टी महुआ शराब पर आबकारी विभाग की कार्यवाही, 30 बल्क लीटर शराब जप्त

हाल ए खैरागढ़ : प्रतिबंधित लाल ईट का काला कारोबार जोरों पर : प्रशासन की मौन सहमति, सवालों के घेरे में

ग्राम सोनपुरी के आशीष वर्मा ने CGBSE हाई स्कूल परीक्षा 2025 में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

अपराध

CG - भाई-बहन की लाश रेलवे ट्रैक पर मिली .... क्षेत्र मे फैली सनसनी :

Dinesh Sahu

11-12-2022 11:02 AM
413
महासमुंद ! DNnews- Railway Track : रेलवे ट्रैक में भाई बहन की लाश मिलने से सनसनी फैल गयी है। दोनों को आखिरी बार गांव में आयोजित भंडारे के कार्यक्रम में देखा गया था। मृतक का नाम लोकेश्वर पुराणिक है। जानकारी के मुताबिक भंडारे के बाद से ही दोनों का कुछ पता नहीं चला। कुछ समय बाद दोनों की मौत की खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, सिवनीकला निवासी लोकेश्वर पुरानिक पहले से शादीशुदा था।

दोनों के बीच प्रेम प्रसंग की अटकलें

लोकेश्वर और रिश्ते में उसकी 16 साल की बहन शुक्रवार शाम (Railway Track) को गांव में आयोजित भंडारे में दिखे थे। यहां भंडारा भागवत कार्यक्रम के बाद आयोजित किया गया था। बताया गया था कि दोनों को यहीं आखिरी बार देखा गया था। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। दोनों एक ही गांव में रहते थे। दोनों दूर के रिश्ते में भाई बहन थे। आशंका जताई जा रही है कि दोनों के बीच प्रेम प्रसंग था। जिसके चलते दोनों ने जान दी है।

फिलहाल कोमाखान पुलिस इस मामले में जांच कर रही है। कार्यक्रम के बाद सब अपने घर चले गए थे। मगर ये दोनों का कुछ पता नहीं चला। इस बीच देर रात कुछ लोगों ने गांव से गुजरे ट्रैक पर दो लोगों की लाश देखी थी। इसके बाद पुलिस को भी इस बात की सूचना दी गई। बाद में पुलिस ने आस-पास के लोगों के जरिए पता लगाया। तब दोनों शवों की पहचान हो सकी है। अगले दिन दोनों का शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है।

पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया ये मामला आत्महत्या (Railway Track) का लगा रहा है। हम परिजनों से पूछताछ कर रहे हैं। वहीं गांव वालों ने दोनों के बीच प्रेम प्रसंग होने की बात कही है। हालांकि पुलिस ने अभी इस संबंध में कोई जानकारी नहीं दी है। पुलिस का कहना है की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। जांच जारी है।

Dinesh Sahu

Comments (0)

Trending News

दैनिक न्यूज

ग्राम सोनपुरी के आशीष वर्मा ने CGBSE हाई स्कूल परीक्षा 2025 में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

BY Suresh verma09-05-2025
 52 परी के आशिकों को Police 🚨 ने धर दबोचा, जंगल में लगा था जुएं का फड़

अपराध

52 परी के आशिकों को Police 🚨 ने धर दबोचा, जंगल में लगा था जुएं का फड़

BY Suresh verma06-05-2025
KCG : हत्या के आरोपी को आजीवन कारावास की सजा

अपराध

KCG : हत्या के आरोपी को आजीवन कारावास की सजा

BY Suresh verma07-05-2025
Latest News

Dinesh Sahu

© Copyright 2024, All Rights Reserved | ♥ By PICCOZONE