Latest News
छत्तीसगढ
कलेक्टर ने किसानो से गौठानो में पैरादान करने कि अपील की : पशुधन के लिए गौठानों में सूखे चारे का पर्याप्त प्रबंध हो सके, इसके लिए किसानो से आग्रह

Dinesh Sahu
23-11-2022 04:23 PM
41
खैरागढ़ ! DNnews- कलेक्टर खैरागढ़-छुईखदान- गंडई, डॉ. जगदीश कुमार सोनकर ने जिले के किसानों से गौठानों में चारे की व्यवस्था के लिए पैरादान करने की अपील किए है। ज्ञात हो कि गांवों में पशुधन के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए गौठान बनाए गए है। इन गौठानों में गोधन के चारे एवं पानी का निःशुल्क प्रबंध गौठान समितियों द्वारा किया गया है। पशुधन के लिए गौठानों में सूखे चारे का पर्याप्त प्रबंध हो सके, इसके लिए किसानो से आग्रह है कि धान की कटाई के बाद खेतों में पैरा को जलाने के बजाय अपने गांव की गौठान समिति को दान करें। जिलाधीश ने किसानो से गौठान में गौमाता के आहार के लिए पैरादान करने का आव्हान किये है , इससे गोधन के लिए चारे का इंतजाम करने में समितियों को आसानी होगी।
कलेक्टर ने कहा कि वर्तमान में धान कटाई और मिंजाई का काम तेजी से चल रहा है। धान की कटाई के बाद पराली जलाने के बजाय पैरा को अपने नजदीक के गौठान में दान करने का आग्रह किए है। खेतों में पराली जलाने से प्रदूषण एवं स्वास्थगत समस्याएं पैदा होती है। यह नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल का भी उल्लंघन है।
Comments (0)
Trending News
दैनिक न्यूज
ग्राम सोनपुरी के आशीष वर्मा ने CGBSE हाई स्कूल परीक्षा 2025 में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन
BY Suresh verma • 09-05-2025

अपराध
52 परी के आशिकों को Police 🚨 ने धर दबोचा, जंगल में लगा था जुएं का फड़
BY Suresh verma • 06-05-2025

अपराध
KCG : हत्या के आरोपी को आजीवन कारावास की सजा
BY Suresh verma • 07-05-2025
Latest News

अपराध
हाथ भट्टी महुआ शराब पर आबकारी विभाग की कार्यवाही, 30 बल्क लीटर शराब जप्त
BY Suresh verma • 10-05-2025

दैनिक न्यूज
हाल ए खैरागढ़ : प्रतिबंधित लाल ईट का काला कारोबार जोरों पर : प्रशासन की मौन सहमति, सवालों के घेरे में
BY Dinesh Sahu • 10-05-2025
