हाथ भट्टी महुआ शराब पर आबकारी विभाग की कार्यवाही, 30 बल्क लीटर शराब जप्त

हाल ए खैरागढ़ : प्रतिबंधित लाल ईट का काला कारोबार जोरों पर : प्रशासन की मौन सहमति, सवालों के घेरे में

ग्राम सोनपुरी के आशीष वर्मा ने CGBSE हाई स्कूल परीक्षा 2025 में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

अपराध

DJ बजाने वाले युवक की तालाब मे डूबने से मौत, हत्या या आत्महत्या.. संशय : मामला खैरागढ़ के जलबांधा चौकी क्षेत्र का..

Dinesh Sahu

05-05-2023 03:40 PM
590

खैरागढ़ !DNnews- गुरुवार को सोनभट्ठा मे एक युवक की मौत से गांव मे सनसनी फैल गई है. जानकारी के मुताबिक महाराष्ट्र के नागपुर से शादी मे डीजे बजाने आए 20 वर्षीय युवक की तालाब में डूबने से मौत हो गई।


घटना जालाबांधा चौकी अंतर्गत ग्राम सोनभट्ठा का है। जहां युवक तालाब में नहाने गया था। फिलहाल जालबांधा पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दिया है। 5 मई को खैरागढ़ सिविल अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम भी हो चुका है। परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। युवक की मौत महज दुर्घटना है या उसकी हत्या की गई है। यह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह सामने आ पाएगी। पुलिस फिलहाल मौत की वजह जानने विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार खैरागढ़ से दुर्ग मार्ग स्थित ग्राम सोनभट्ठा में महाराष्ट्र के नागपुर स्थित भाड़ेबाड़ी थाना मलमना निवासी नरेश मरस्कोलहे पिता श्याम मरस्कोलहे, उम्र 20 साल की गुरूवार को लाश मिली है। बताया जा रहा है कि युवक डीजे चलाने के लिए नागपुर से यहां आया था। वह गुरूवार को अपने चार दोस्तों के साथ नहाने तालाब गया था। करीब दोपहर में 3 बजे दो दोस्त नहाने के बाद चले गए। दो दोस्त और नहा रहे थे। उसमे से एक बाहर साबुन लगा रहा था। तब उसको लगा नरेश पानी से बाहर नही आ रहा है। अनहोनी की आशंका होने पर उसने अपने दोस्तों और ग्रामीणों की इसकी जानकारी दी। उसके बाद जालाबांध पुलिस को सूचना दी गई। काफी मशक्कत के बाद शव को बरामद किया गया। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर प्रकरण को विवेचना में ले लिया है। बताया जा रहा है कि युवक का शव तालाब की सतह पर करीब 40 फीट नीचे मिला है।

Dinesh Sahu

Comments (0)

Trending News

दैनिक न्यूज

ग्राम सोनपुरी के आशीष वर्मा ने CGBSE हाई स्कूल परीक्षा 2025 में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

BY Suresh verma09-05-2025
 52 परी के आशिकों को Police 🚨 ने धर दबोचा, जंगल में लगा था जुएं का फड़

अपराध

52 परी के आशिकों को Police 🚨 ने धर दबोचा, जंगल में लगा था जुएं का फड़

BY Suresh verma06-05-2025
KCG : हत्या के आरोपी को आजीवन कारावास की सजा

अपराध

KCG : हत्या के आरोपी को आजीवन कारावास की सजा

BY Suresh verma07-05-2025
Latest News

Dinesh Sahu

© Copyright 2024, All Rights Reserved | ♥ By PICCOZONE