हाथ भट्टी महुआ शराब पर आबकारी विभाग की कार्यवाही, 30 बल्क लीटर शराब जप्त

हाल ए खैरागढ़ : प्रतिबंधित लाल ईट का काला कारोबार जोरों पर : प्रशासन की मौन सहमति, सवालों के घेरे में

ग्राम सोनपुरी के आशीष वर्मा ने CGBSE हाई स्कूल परीक्षा 2025 में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

अपराध

महिला मित्र ने पैसों के लिए व्यापारी की ली जान : अपने दो यंग दोस्तों के साथ लग्जरी कार से पहुंची, कारोबारी को छककर पिलाई शराब फिर घोंट दिया गला :

Dinesh Sahu

28-12-2022 03:42 PM
102
पैसों के लालच में एक महिला और उसके साथियों ने 64 साल के व्यापारी का गला दबाकर हत्या कर दिया

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगलपुर में एक 64 साल के व्यापारी की गला दबाकर हत्या कर दी गई। रूपए के लालच में कारोबारी की महला दोस्त ने अपने साथियों के साथ इस वारदात को अंजाम दिया। आरोपी लग्जरी कार में सवार होकर व्यापारी के घर पहुंचे थे। पहले उन्होंने शराब पिलाई जिसके बाद गला दबाकर हत्या कर दी। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, शहर के कुम्हाररास निवासी व्यापारी घेवरचंद खत्री (64) की उसके घर में लाश मिली। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तहकीकात में जुट गई। जब सीसीटीवी फुटेज खंगाला तो दिखा कि एक महिला के अंदर जाने के कुछ देर बाद ही कैमरा ऑफ हो गया। पुलिस आसपास के थाने और लोगों से पूछताछ में लग गई। इस दौरान पता चला कि, महिला का नाम साधना मंडल है जो कांकेर की रहने वाली है। जिसके बाद पुलिस ने महिला को रायपुर से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान महिला ने पुलिस के सामने हत्या का राज खोल दिया। उसने बताया कि, वह घेवरचंद खत्री को पिछले 6 महीने से जानती है। लगातार उसके घर आना-जाना करती थी। पैसों की लेनदेन होती रहती थी। महिला के दोस्त शाहरुख खान को इसकी जानकारी थी।उसने महिला से कहा कि घेवरचंद से पैसे मांगे। कुछ दिन पहले पैसों को लेकर महिला और घेवरचंद के बीच विवाद भी हुआ था। फिर 20 दिसंबर की रात को महिला अपने दोस्तों के साथ लग्जरी कार में घेवरचंद के घर पहुंची। महिला अंदर गई और उसने घेवरचंद को जमकर दारू पिलाई। इस दौरान उसके साथी शहर में ही घूम रहे थे। जब घेवरचंद शराब के नशे में धुत्त हुआ तो उसने अपने साथियों को बुला लिया। उनके आने से पहले उसने सीसीटीवी किसी तरह से बंद कर दिया था। फिर तीनो ने मिलकर घेवरचंद का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।

आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया

इसके बाद घर में रखे लॉकर तोड़कर पैसे निकालने की कोशिश की, लॉकर नहीं खुला तो अपने साथ लेकर चले गए। जंगल में लॉकर तोड़कर उसमें रखे 10 हजार रुपए और चांदी के सिक्के को आपस में बांट लिया। साधना की मदद से पुलिस ने शाहरुख (28) को कांकेर में उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि तीसरे आरोपी गोलू की तलाश जारी है। उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा

Dinesh Sahu

Comments (0)

Trending News

दैनिक न्यूज

ग्राम सोनपुरी के आशीष वर्मा ने CGBSE हाई स्कूल परीक्षा 2025 में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

BY Suresh verma09-05-2025
 52 परी के आशिकों को Police 🚨 ने धर दबोचा, जंगल में लगा था जुएं का फड़

अपराध

52 परी के आशिकों को Police 🚨 ने धर दबोचा, जंगल में लगा था जुएं का फड़

BY Suresh verma06-05-2025
KCG : हत्या के आरोपी को आजीवन कारावास की सजा

अपराध

KCG : हत्या के आरोपी को आजीवन कारावास की सजा

BY Suresh verma07-05-2025
Latest News

Dinesh Sahu

© Copyright 2024, All Rights Reserved | ♥ By PICCOZONE