Latest News

स्वास्थ्य
international yoga day : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिला स्तरीय योग दिवस का होगा आयोजन : किया जायेगा योगाभ्यास और "हर घर आंगन योग" के संदेश का होगा प्रसार


Dinesh Sahu
19-06-2023 06:08 PM
54
खैरागढ़! DNnews-अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कलेक्टर गोपाल वर्मा के मार्गदर्शन में 21 जून 2023 को जिला स्तरीय सामूहिक योग कार्यक्रम का आयोजन होगा। कार्यक्रम इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ के खेल मैदान में प्रातः 7 से 8 बजे तक आयोजित किया जायेगा।
किया जायेगा योगाभ्यास और "हर घर आंगन योग" के संदेश का होगा प्रसार
जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह उत्साह पूर्वक मनाया जाएगा। प्रशिक्षित योग प्रशिक्षकों के द्वारा योगाभ्यास कराया जायेगा। जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके माध्यम से हर घर आंगन योग के संदेश को प्रोत्साहित किया जाएगा। छत्तीसगढ़ योग आयोग के निर्देशानुसार शहरों और गांवों के प्रमुख स्थल पर जनप्रतिनिधियों और नागरिकों की अधिक से अधिक भागीदारी के साथ सामूहिक योग सत्र का आयोजन किया जाएगा। सार्वजनिक स्थानों पर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2023 मनाने के लिए सामान्य योग प्रोटोकॉल सीवाईपी के प्रदर्शन की व्यवस्था की जाएगी। साथ ही आंगनबाड़ी और वृद्धाश्रम सार्वजनिक उपक्रमों शासन के सभी विभागों के प्रमुख स्थानों में भी योग के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के आयोजन के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे तथा योग के संबंध में जन जागरूकता के लिए व्यापक प्रचार प्रसार किया जाएगा। अस्पताल स्वास्थ्य एवं कल्याण केंद्रों पुलिस स्टेशन बस स्टेशन जैसे सार्वजनिक संस्थान पर और पंचायत नगरपालिका नगरनिगम आदि में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के बैनर प्रदर्शित किए जाएंगे।
Comments (0)
दैनिक न्यूज
ग्राम सोनपुरी के आशीष वर्मा ने CGBSE हाई स्कूल परीक्षा 2025 में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन
BY Suresh verma • 09-05-2025

अपराध
52 परी के आशिकों को Police 🚨 ने धर दबोचा, जंगल में लगा था जुएं का फड़
BY Suresh verma • 06-05-2025

अपराध
KCG : हत्या के आरोपी को आजीवन कारावास की सजा
BY Suresh verma • 07-05-2025

अपराध
हाथ भट्टी महुआ शराब पर आबकारी विभाग की कार्यवाही, 30 बल्क लीटर शराब जप्त
BY Suresh verma • 10-05-2025

दैनिक न्यूज
हाल ए खैरागढ़ : प्रतिबंधित लाल ईट का काला कारोबार जोरों पर : प्रशासन की मौन सहमति, सवालों के घेरे में
BY Dinesh Sahu • 10-05-2025
