हाथ भट्टी महुआ शराब पर आबकारी विभाग की कार्यवाही, 30 बल्क लीटर शराब जप्त

हाल ए खैरागढ़ : प्रतिबंधित लाल ईट का काला कारोबार जोरों पर : प्रशासन की मौन सहमति, सवालों के घेरे में

ग्राम सोनपुरी के आशीष वर्मा ने CGBSE हाई स्कूल परीक्षा 2025 में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

दैनिक न्यूज

Katha Vachak : कथा वाचक देवकीनंदन महाराज को चौक पर जिंदा जलाने की धमकी…जानें कारण :

Dinesh Sahu

27-12-2022 02:03 PM
305
मथुरा ! DNnews- वृंदावन के कथावाचक देवकीनंदन महाराज को धर्म विशेष के बारे में बोलने पर शनिवार की दोपहर धमकी मिली है। उनके निजी नंबर पर सऊदी अरब से फोन आया। फोन करने वाले ने पहले उन्हें अपशब्द कहे। विरोध करने पर बम से उड़ाने और चौक पर जिंदा जलाने की धमकी दी। देवकीनंदन महाराज वर्तमान में नवी मुंबई के खारघर में श्रीमद्भागवत कथा का वाचन कर रहे हैं।

धर्म विशेष के बारे में बोलना पड़ा भारी

धमकी मिलने के मामले में महाराष्ट्र पुलिस ने (Katha Vachak) एनसीआर दर्ज की है। इसके साथ ही कथा स्थल की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। डेढ़ मिनट की कॉल का महाराज के शिष्य ने वीडियो भी बना लिया है। इसकी जानकारी ट्विटर के माध्यम से स्थानीय पुलिस और पीएमओ, गृह मंत्रालय, महाराष्ट्र व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को शेयर की गई है।

कथावाचक के वृंदावन स्थित प्रियाकांतजु मंदिर के सचिव विजय शर्मा ने बताया कि महाराष्ट्र पुलिस ने धमकी का संज्ञान लेते हुए कथा पंडाल की सुरक्षा बढ़ा दी है। संस्था की ओर से खारघर थाने में एनसीआर दर्ज कराई गई है। वहां पर कथा 31 दिसंबर तक होनी है। ज्ञात हो कि इससे पहले अप्रैल में भी मुंबई के वासिम में हनुमान जयंती पर शोभायात्रा निकालने पर दुबई से हत्या करने की धमकी मिली थी। महाराज ने पिछले दिनों आफताब-श्रद्धा मामले में लव-जेहाद को लेकर भी प्रमुखता से बोले थे। हिंदुत्व पर बोलने पर पहले भी ऐसे कई कॉल-मैसेज संस्था के नंबरों पर आ चुके हैं। 

हिंदुत्व पर खुलकर बोलने वाले देवकीनंदन महाराज को कई बार धमकियां मिल चुकी हैं। पिछले दिनों वृंदावन के प्रियाकांतजु मंदिर पर मुस्लिम संगठन के नाम से पत्र मिला था। इसमें हिंदुत्व के प्रचार पर सामूहिक नरसंहार की चेतावनी लिखकर भेजी गई थी। एक व्यक्ति ने वीडियो बनाकर टुकड़े-टुकड़े करने की धमकी दी गई थी। वृंदावन कोतवाली में ये मामले दर्ज हैं। इसके अतिरिक्त कथा के लिए दिल्ली जाते (Katha Vachak) समय उनकी गाड़ी को रोककर हमले की कोशिश भी हो चुकी है।

Dinesh Sahu

Comments (0)

Trending News

दैनिक न्यूज

ग्राम सोनपुरी के आशीष वर्मा ने CGBSE हाई स्कूल परीक्षा 2025 में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

BY Suresh verma09-05-2025
 52 परी के आशिकों को Police 🚨 ने धर दबोचा, जंगल में लगा था जुएं का फड़

अपराध

52 परी के आशिकों को Police 🚨 ने धर दबोचा, जंगल में लगा था जुएं का फड़

BY Suresh verma06-05-2025
KCG : हत्या के आरोपी को आजीवन कारावास की सजा

अपराध

KCG : हत्या के आरोपी को आजीवन कारावास की सजा

BY Suresh verma07-05-2025
Latest News

Dinesh Sahu

© Copyright 2024, All Rights Reserved | ♥ By PICCOZONE