हाथ भट्टी महुआ शराब पर आबकारी विभाग की कार्यवाही, 30 बल्क लीटर शराब जप्त

हाल ए खैरागढ़ : प्रतिबंधित लाल ईट का काला कारोबार जोरों पर : प्रशासन की मौन सहमति, सवालों के घेरे में

ग्राम सोनपुरी के आशीष वर्मा ने CGBSE हाई स्कूल परीक्षा 2025 में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

अपराध

प्रेमी-प्रेमिका ने लगाई फांसी : नर्सरी में पेड़ पर लटकी मिली लाश, प्रेमी की छह महीने पहले ही हुई थी दूसरी युवती से शादी :

Dinesh Sahu

08-12-2022 03:11 PM
314
प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर की आत्महत्या। दूसरे दिन रेलवे की नर्सरी में एक पेड़ में फंदे से लटकते हुए मिली दोनों की लाश। पढ़िए पूरी खाबर ...


जगदलपुर ! DNnews- छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में एक प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुसाइड का कारण अभी अज्ञात है। रात में दोनों घर से निकले थे। दूसरे दिन रेलवे की नर्सरी में एक पेड़ में फंदे से लटकते हुए दोनों का शव मिला है। मिली जानकारी के अनुसार, युवक की कुछ महीने पहले ही शादी हुई थी। जिस लड़की के साथ उसने फांसी लगाई है वह उसकी प्रेमिका है। यह मामला बोधघाट थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, मृत युवक का नाम हरविंदर (22) है। वह जगदलपुर के गुंडाधुर वार्ड का रहने वाला था। पेशे से मोटर मैकेनिक था। हरविंदर का नयामुंडा की रहने वाली युवती प्रीति (23) के साथ पिछले कई महीनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। प्रीति भी किसी शोरूम में काम करती थी। बताया जा रहा है कि, इसी बीच युवक की किसी दूसरी लड़की के साथ शादी हो गई थी। शादी के 6 महीने बाद भी उसने अपनी गर्लफ्रेंड से बातचीत जारी रखी।

वहीं मंगलवार की रात दोनों अपने घर से निकल गए थे। जब देर तक वे वापस नहीं आए तो परिजन खोजने निकले और पुलिस को इसकी जानकारी दी। बुधवार की सुबह कुछ ग्रामीण लकड़ी लेने नर्सरी की तरफ गए तो उन्हें एक पेड़ पर दो लाशें लटकी हुई दिखीं। ग्रामीणों ने इसकी सुचना पुलिस को दी।

बोधघाट थाना प्राभारी लालजी सिन्हा ने बताया कि, जैसे ही इस बात की जानकारी मिली वे फौरन घटनास्थल पर पहुंचे। दोनों के शव को फंदे से उतारकर, पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया। परिजनों ने इनकी पहचान की और बताया कि दोनों का अफेयर चल रहा था। इन्होंने आत्महत्या क्यों की इसका पता लगाया जा रहा है।

Dinesh Sahu

Comments (0)

Trending News

दैनिक न्यूज

ग्राम सोनपुरी के आशीष वर्मा ने CGBSE हाई स्कूल परीक्षा 2025 में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

BY Suresh verma09-05-2025
 52 परी के आशिकों को Police 🚨 ने धर दबोचा, जंगल में लगा था जुएं का फड़

अपराध

52 परी के आशिकों को Police 🚨 ने धर दबोचा, जंगल में लगा था जुएं का फड़

BY Suresh verma06-05-2025
KCG : हत्या के आरोपी को आजीवन कारावास की सजा

अपराध

KCG : हत्या के आरोपी को आजीवन कारावास की सजा

BY Suresh verma07-05-2025
Latest News

Dinesh Sahu

© Copyright 2024, All Rights Reserved | ♥ By PICCOZONE