Latest News

राजनीति
Politics : जिमी कांदा खाने पर डा. रमन पर निशाना, सीएम बोले ससुराल में नहीं बन रहा होगा.... :

Dinesh Sahu
24-12-2022 11:42 AM
59
डा. रमन सिंह पर भूपेश का बयान आने के बाद भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता और पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने तीखा प्रहार किया।
रायपुर ! DNnews - छत्तीसगढ़ मे चुनाव नजदीक आते ही राजनीतिक गलियारों मे भूचाल सा आने लगा है. प्रदेश में दो दिन से जिमी कांदा और लाल भाजी के बीच सियासत उलझी हुई है। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह ने इंटरनेट मीडिया पर छत्तीसढ़िया भोजन करते हुए अपनी तस्वीर साझा की तो कांग्रेस उन्हें लगातार घेर रही है।
कांग्रेस का कहना है कि इससे पहले कभी गरीबों के यहां खाने नहीं गए। शुक्रवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान चुटकी ली। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अब भाजपा के लोग भी छत्तीसगढ़ी व्यंजन खाने लगे हैं। उन्होंने कहा कि क्या है कि रमन सिंह का ससुराल मध्यप्रदेश में है, वहां छत्तीसगढ़िया खाना बनता नहीं, भाभी (डा. रमन सिंह की पत्नी) अब सीख लीं होंगी, इसीलिए वह छत्तीसगढ़िया खाना खा रहे हैं। बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह ने किसान रामफल के घर भोजन करते हुए अपनी तस्वीर ट्वीटर पर साझा की थी। इसके बाद राजनीति गर्म हो गई है।
भाजपा की जमीन खिसकी, आरएसएस करवा रही भोज : भूपेश
मुख्यमंत्री बघेल ने आरएसएस के बहाने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा की जमीन खिसक गई है और इसलिए आरएसएस क्रिसमस भोज करा रही है। अभी कर्नाटक में चुनाव होने वाले हैं। ये लोग कहते रहे कि कांग्रेस मुक्त भारत करेंगे और अब खुद ही सिमटने लगे हैं। तभी मस्जिद मजार जा रहे हैं। आरएसएस के मोहन भागवत क्रिसमस का भोज करवा रहे हैं। इनकी करनी-कथनी में अंतर है। सत्ता में बने रहने के लिए वैमनस्यता फैलाते हैं। वोट के लिए अपना उल्लू सीधा करते हैं।
उन्होंने कोरोना के मद्देनजर केंद्र सरकार की ओर से भारत जोड़ो यात्रा रोकने के मामले में कहा कि इस यात्रा से भाजपा के लोगों को इतनी तकलीफ है कि इसे रोकने के लिए तरह-तरह से हथकंडे अपना रहे हैं। सबसे अधिक कोरोना चीन में है। चीन से जो यात्री आ रहे हैं, वहां से जो प्लेन आ रहे हैं उसे रोकने को लेकर व्यवस्था करनी चाहिए। भारत जोड़ो यात्रा से क्या परेशानी हो रही है। हमारे नेता राहुल गांधी की यात्रा को रोकने के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री पत्र लिखते हैं, उनको कोरोना से भय नहीं है ,बल्कि राहुल गांधी से है।
मूणत बोले- आपस में लड़वाने की राजनीति छोड़ पार्टी संभालें भूपेश
डा. रमन सिंह पर भूपेश का बयान आने के बाद भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता और पूर्व मंत्री राजेश मूत ने तीखा प्रहार किया। उन्हाेंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री डा. सिंह ने तो वर्षों से छत्तीसगढ़ी लाल भाजी, जिमी कांदा और अन्य व्यंजनों को खाया है। जिमी कांदा तो सभी का है। इसमें भेदभाव नहीं है।
उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के लोग और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कभी रंग के नाम पर, कभी जाति आधार पर, कभी भाषा और क्षेत्रवाद के आधार पर लोगों को आपस मे लड़वाने की कोशिश और काम करते हंै। भोजन में भी भीतरी-बाहरी की बात नहीं होनी चाहिए। लाल भाजी, कटहल या मुनगा की सब्जी तो सभी खाते हैं। भूपेश पहले अपने पार्टी में जो असंतोष फैल रहा है उस पर चिंता कर लें। भाजपा की जमीन पर ताकझांक न करें।

Comments (0)
Trending News
दैनिक न्यूज
ग्राम सोनपुरी के आशीष वर्मा ने CGBSE हाई स्कूल परीक्षा 2025 में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन
BY Suresh verma • 09-05-2025

अपराध
52 परी के आशिकों को Police 🚨 ने धर दबोचा, जंगल में लगा था जुएं का फड़
BY Suresh verma • 06-05-2025

अपराध
KCG : हत्या के आरोपी को आजीवन कारावास की सजा
BY Suresh verma • 07-05-2025
Latest News

अपराध
हाथ भट्टी महुआ शराब पर आबकारी विभाग की कार्यवाही, 30 बल्क लीटर शराब जप्त
BY Suresh verma • 10-05-2025

दैनिक न्यूज
हाल ए खैरागढ़ : प्रतिबंधित लाल ईट का काला कारोबार जोरों पर : प्रशासन की मौन सहमति, सवालों के घेरे में
BY Dinesh Sahu • 10-05-2025