Latest News
अपराध
गर्भवती की महाराष्ट्र में मिली लाश : सिर कुचलकर की गई हत्या, शव के पास मिली डायरी के आधार जांच के लिए कोरबा पहुंची पुलिस :

Dinesh Sahu
04-12-2022 09:33 PM
223
3 माह की गर्भवती की महाराष्ट्र में पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी गई है। मृतका की उम्र करीब 30 वर्ष बताई जा रही है। लाश के पास पुलिस को एक डायरी मिली है। इस आधार पर महाराष्ट्र पुलिस जाँच के लिए CG आई है। क्या लिखा है डायरी में... पढ़िए पूरी खबर..
कोरबा ! DNnews- छत्तीसगढ़ के कोरबा निवासी 3 माह की गर्भवती की महाराष्ट्र में पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी गई है। मृतका की उम्र करीब 30 वर्ष बताई जा रही है। लाश के पास पुलिस को एक डायरी मिली है। इस आधार पर महाराष्ट्र पुलिस जाँच के लिए कोरबा आई है।
दोनों हाथ जले हुए हैं
बता दें कि महाराष्ट्र के अहमदनगर कोतवाली क्षेत्र में 29 नवंबर को 30 वर्षीय युवती की सिर कुचली लाश मिली थी। उसके दोनों हाथ जले हुए थे। युवती ने जींस और कुर्ती पहन रखा था। पता चला है कि मृतका कोरबा नगर की निवासी थी। युवती की लाश के पास से डायरी मिली है, जिसमें कोरबा सीएसईबी चौकी बुधवारी का जिक्र करते हुए पवन कुमार पटेल, पवन मिश्रा, ज्ञानेंद्र, रूबी बेन का नाम लिखा हुआ है। इसी डायरी के आधार पर अहमदनगर पुलिस कोरबा पहुंची हुई है। शॉर्ट पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से पता चला है कि युवती 3 महीने की गर्भवती थी।
डायरी में लिखे नाम वाले लोगों को ढूंढ रही पुलिस
कोरबा पुलिस और महाराष्ट्र पुलिस की संयुक्त टीम डायरी में लिखे नाम वाले लोगों को ढूंढने की कोशिश कर रही है। CSEB चौकी बुधवारी इलाके में लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ये पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या यहां कि कोई युवती अहमदनगर या महाराष्ट्र में रहती है या फिर जिन युवकों का जिक्र डायरी में है, वे यहां रहते हैं या इस नाम के कितने लोग एरिया में हैं। फिलहाल पुलिस इस अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझाने में लगी हुई है। अभी आरोपियों का कोई सुराग नहीं लग सका है।

Comments (0)
Trending News
दैनिक न्यूज
ग्राम सोनपुरी के आशीष वर्मा ने CGBSE हाई स्कूल परीक्षा 2025 में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन
BY Suresh verma • 09-05-2025

अपराध
52 परी के आशिकों को Police 🚨 ने धर दबोचा, जंगल में लगा था जुएं का फड़
BY Suresh verma • 06-05-2025

अपराध
KCG : हत्या के आरोपी को आजीवन कारावास की सजा
BY Suresh verma • 07-05-2025
Latest News

अपराध
हाथ भट्टी महुआ शराब पर आबकारी विभाग की कार्यवाही, 30 बल्क लीटर शराब जप्त
BY Suresh verma • 10-05-2025

दैनिक न्यूज
हाल ए खैरागढ़ : प्रतिबंधित लाल ईट का काला कारोबार जोरों पर : प्रशासन की मौन सहमति, सवालों के घेरे में
BY Dinesh Sahu • 10-05-2025