हाथ भट्टी महुआ शराब पर आबकारी विभाग की कार्यवाही, 30 बल्क लीटर शराब जप्त

हाल ए खैरागढ़ : प्रतिबंधित लाल ईट का काला कारोबार जोरों पर : प्रशासन की मौन सहमति, सवालों के घेरे में

ग्राम सोनपुरी के आशीष वर्मा ने CGBSE हाई स्कूल परीक्षा 2025 में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

दैनिक न्यूज

संभाग स्तरीय न्याय यात्रा में जुटे हजारों कर्मचारी : मरहा-खुरहा छत्तीसगढ़िया बइला मनरेगा कर्मचारी का हृदय विदारक प्रदर्शन :

Dinesh Sahu

24-12-2022 06:05 PM
173

सरकार की वादा खिलाफी से है नाराज

अपनी व्यथा बताने बैल बनकर किया प्रदर्शन

बस्तर ! DNnews- छत्तीसगढ़ मनरेगा कर्मचारियों की कहानी बयां कर रही है। ऐसा हम इस लिए कह रहे है चूकि 24 दिसंबर को संभाग दुर्ग में बेमेतरा, राजनादगांव (सयुक्त), दुर्ग, बालोद, कबीरधाम  जिले में काम करने मनरेगा कर्मचारियों ने बैल और बैलगाड़ी के माध्यम से अनोखा प्रदर्शन किया। केबिनेट मंत्री श्री कवासी लखमा द्वारा हड़ताल स्थगन के 6 माह बीत जाने के बाद भी इनके हड़ताल अवधि का रुका हुआ वेतन अप्राप्त है वहीं इनकी दो सूत्रीय मांगे क्रमशः रोजगार सहायक का ग्रेड पे निर्धारण और जब तक नियमितिकरण नहीं किया जाता तब तक समस्त मनरेगा कर्मियों को पंचायतकर्मी का दर्जा देने की मांग भी पूरी नहीं की गई है। इन कर्मचारियों ने सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप लगाया है।

छत्तीसगढ़ मनरेगा कर्मचारी महासंघ के  प्रांताध्यक्ष अशोक कुर्रे ने बताया कि कांग्रेस की जनघोषणा पत्र  2018 में किए गए नियमितिकरण के  वादे पर 4 साल बीत जाने के बाद भी आजपर्यंत कोई कार्यवाही नहीं की गई है। आला अफसर कमेटी और पत्राचार का खेल खेल रहे है।
कार्यकारी अध्यक्ष राधेष्याम कुर्रें ने बताया कि 15 वर्षों से रोजगार सहायक सेवा देने के बाद भी 6 हजार अल्प वेतनमान, बिना किसी सामाजिक सुरक्षा और कभी भी नौकरी से निकाले जाने के भय से मानसिक रूप से  संघर्ष करते आ रहे हैं।
प्रांतीय मीडिया प्रभारी सूरज सिंह ठाकुर ने बताया कि इस सरकार में 4 साल में वेतन में फुटी कौड़ी वृद्धि नहीं की गई इसके विपरित दिन प्रतिदिन राज्य शासन की महत्त्वाकांक्षी योजनाओं का भार हम कर्मचारियों पर जरूर बढ़ता गया।
संभाग अध्यक्ष श्री विजय प्रताप सिंह ने बताया कि सरकार ने हमारी मांगों को अनसुना किया है , जिसे याद दिलाने के लिए संभाग स्तर पर न्याय यात्रा निकाले हैं। इस न्याय यात्रा में संभाग के ७ जिलों के लगभग दो हजार पांच सौ मनरेगाकर्मी शामिल हुए।
न्याय यात्रा में  दुर्ग जिला अध्यक्ष  अनिरुद्ध ताम्रकार, डोंगरगढ़ से नरोत्तम कुंजाम, विजय प्रताप, योगेंद्र साहू, द्वारिका ठाकुर के नेतृत्व में हजारों मनरेगा कर्मियों ने सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप लगाया।

Dinesh Sahu

Comments (0)

Trending News

दैनिक न्यूज

ग्राम सोनपुरी के आशीष वर्मा ने CGBSE हाई स्कूल परीक्षा 2025 में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

BY Suresh verma09-05-2025
 52 परी के आशिकों को Police 🚨 ने धर दबोचा, जंगल में लगा था जुएं का फड़

अपराध

52 परी के आशिकों को Police 🚨 ने धर दबोचा, जंगल में लगा था जुएं का फड़

BY Suresh verma06-05-2025
KCG : हत्या के आरोपी को आजीवन कारावास की सजा

अपराध

KCG : हत्या के आरोपी को आजीवन कारावास की सजा

BY Suresh verma07-05-2025
Latest News

Dinesh Sahu

© Copyright 2024, All Rights Reserved | ♥ By PICCOZONE