Latest News

दैनिक न्यूज
कांग्रेस प्रवक्ता आरपी सिंह को ED कार्यालय ले जाने के दौरान कांग्रेसियों का हंगामा… विकास उपाध्याय और ईडी के अफसरों में तीखी :

Dinesh Sahu
20-02-2023 09:37 PM
215
रायपुर!DNnews- कांग्रेस प्रवक्ता आरपी सिंह के घर पर ईडी की जांच खत्म हो गयी है। देर शाम छापेमारी खत्म होने के बाद ईडी की टीम अपने साथ प्रवक्ता आरपी सिंह को ले गयी। हालांकि इस दौरान ईडी अफसरों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नोंकझोंक हो गयी। ईडी के अधिकारी आरपी सिंह को लेकर पूछताछ के लिए जाना चाहती थी। जिसके बाद विधायक विकास उपाध्याय समर्थकों के साथ रास्ता रोककर खड़े हो गये।
काफी नोंकझोंक के बाद ईडी अफसर जबरदस्ती आरपी सिंह को ले गये तो साथ में विधायक विकास उपाध्याय भी समर्थकों के साथ पीछे पीछे चल दिये। लंबी पूछताछ के बाद भी आरपी सिंह को नहीं छोड़े जाने पर कांग्रेसी नाराज हैं। बहस और धक्का-मुक्की के बावजूद आरपी सिंह को ED टीम भीड़ से निकालने में सफल हुई।
आपको बता दें कि कांग्रेस के कई नेताओं के ठिकाने पर ED का छापा पड़ा है। ये छापा तब पड़ा है, जब कांग्रेस के सारे नेता अधिवेशन की तैयारी में लगे हैं। रायपुर के गीतांजलि नगर, भिलाई, श्रीराम नगर, पंडरी सहित कई जगहों पर छापेमारी चल रही है
जानकारी के मुताबिक संसदीय सचिव चंद्रदेव राय, विधायक देवेंद्र यादव, कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल, श्रम कल्याण मंडल अध्यक्ष सुशील सन्नी अग्रवाल, विधायक देवेंद्र यादव, विनोद तिवारी के ठिकानों पर ईडी की कार्रवाई चल रही है।
Comments (0)
Trending News
दैनिक न्यूज
ग्राम सोनपुरी के आशीष वर्मा ने CGBSE हाई स्कूल परीक्षा 2025 में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन
BY Suresh verma • 09-05-2025

अपराध
52 परी के आशिकों को Police 🚨 ने धर दबोचा, जंगल में लगा था जुएं का फड़
BY Suresh verma • 06-05-2025

अपराध
KCG : हत्या के आरोपी को आजीवन कारावास की सजा
BY Suresh verma • 07-05-2025
Latest News

अपराध
हाथ भट्टी महुआ शराब पर आबकारी विभाग की कार्यवाही, 30 बल्क लीटर शराब जप्त
BY Suresh verma • 10-05-2025

दैनिक न्यूज
हाल ए खैरागढ़ : प्रतिबंधित लाल ईट का काला कारोबार जोरों पर : प्रशासन की मौन सहमति, सवालों के घेरे में
BY Dinesh Sahu • 10-05-2025
