Latest News

दैनिक न्यूज
Visit to flood affected area : बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर पीड़ितों को मदद का दिलाया भरोसा : सप्ताह भर के भीतर सभी प्रभावित लोगों को मिलेगा मुआवजा - कलेक्टर


Dinesh Sahu
16-09-2023 07:15 PM
148
खैरागढ़ ! DNnews-जिले साल्हेवारा में पिछले दिनों से हुई लगातार बारिश से निपटने के लिए कलेक्टर गोपाल वर्मा के निर्देश पर पीड़ितों के लिए तेजी से कार्य किया जा रहा है। कलेक्टर ने लगातार दूसरे दिन पीड़ितों से मिलने साल्हेवारा पहुँचे और क्षति आँकलन कार्य का जायजा लिया।
ADS
राहत हेतु कार्यों की गति में वृद्धि
कलेक्टर गोपाल वर्मा ने राजस्व अधिकारियों की टीम को सख्त हिदायत दी है कि पीड़ितों के मकान, सामान, और फसल का अच्छे से आँकलन कर पूर्ण मुआवजा हेतु रिपोर्ट बनाएं। उन्होंने यह भी कहा कि किसी का भी पीड़ित का मुआवजा राशि एक रुपया कम नहीं होना चाहिए।
ADS
जिला प्रशासन की सक्रिय भूमिका
बाढ़ प्रभावित क्षेत्र साल्हेवारा में एक दिन पूर्व की घटना से पूरा जिला प्रशासन की टीम मुस्तैद होकर कार्य में लगी हुई है। कलेक्टर ने बाढ़ में प्रभावित लोगों से मिलने राहत शिविर गए, जहां उन्होंने उनकी आवश्यकताओं की जाँच की और उन्हें मुआवजा प्रदान करने के निर्देश दिए।
सामाजिक सद्भावना का संवाद
क्षेत्र के जनप्रतिनिधि और समाज सेवियों ने भी पीड़ित परिवार से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को समझने का प्रयास किया।
आर्थिक क्षति का आँकलन और सहायता कार्य
कलेक्टर गोपाल वर्मा ने जिले में भारी बारिश से साल्हेवारा में हुए नुकसान के आर्थिक क्षति आँकलन की प्रगति का जायजा लेने शनिवार को दूसरे दिन भी स्थल पर पहुँचे। कलेक्टर के निर्देश पर प्रातःकाल से ही 2 राजस्व निरीक्षकों और 12 पटवारियों का दल प्रभावित बस्ती में घर-घर जाकर आर्थिक क्षति का आँकलन रिपोर्ट तैयार कर रहे है।
ADS
सहायता राशि के लिए सख्त निर्देश
कलेक्टर ने राजस्व दल को पूर्ण क्षति आँकलन के निर्देश दिए और कहा कि जिन घरों में बाढ़ से हानि हुई है वहां सर्वे कर आरबीसी 6-4 के तहत तत्काल प्रकरण बनाकर एक सप्ताह में सहायता राशि पहुंचाई जाएगी।
प्रशासनिक दल की सजगता
बाढ़ पीड़ितों के बचाव व राहत कार्य में प्रशासन के अधिकारी मुस्तैद रहे, जिनमें अपर कलेक्टर डी एस राजपूत, एसडीएम रेणुका रात्रे, तहसीलदार अमरदीप अंचल, सिंचाई विभाग के ई. ई. मनोज पराते, लोक निर्माण ई. ई. ललित तिर्की, प्रकाश तारम, डॉ. मक़सूद, संजय देवांगन, पटवारी राजेन्द्र वर्मा, कोटवार सहित अन्य जनप्रतिनिधि, ग्रामवासी और मीडिया के लोग उपस्थित थे।
Comments (0)
दैनिक न्यूज
ग्राम सोनपुरी के आशीष वर्मा ने CGBSE हाई स्कूल परीक्षा 2025 में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन
BY Suresh verma • 09-05-2025

अपराध
52 परी के आशिकों को Police 🚨 ने धर दबोचा, जंगल में लगा था जुएं का फड़
BY Suresh verma • 06-05-2025

अपराध
KCG : हत्या के आरोपी को आजीवन कारावास की सजा
BY Suresh verma • 07-05-2025

अपराध
हाथ भट्टी महुआ शराब पर आबकारी विभाग की कार्यवाही, 30 बल्क लीटर शराब जप्त
BY Suresh verma • 10-05-2025

दैनिक न्यूज
हाल ए खैरागढ़ : प्रतिबंधित लाल ईट का काला कारोबार जोरों पर : प्रशासन की मौन सहमति, सवालों के घेरे में
BY Dinesh Sahu • 10-05-2025
