Latest News

दैनिक न्यूज
गोपालपुर में 20 लाख के विकास कार्यों का भूमिपूजन, विक्रांत बोले – कांग्रेस ने किया सिर्फ छलावा, भाजपा दे रही सुशासन का लाभ


Suresh verma
28-06-2025 06:22 PM
15
खैरागढ़ । छुईखदान विकासखण्ड के अंतर्गत ग्राम पंचायत गोपालपुर मे 20 लाख रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया। इन कार्यों में सीसी रोड निर्माण हेतु 5 लाख, नाली निर्माण के लिए 5 लाख, भवन निर्माण हेतु 5 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। वहीं आश्रित ग्राम कोंड़का में बोरखनन हेतु 2 लाख और मंच निर्माण के लिए 3 लाख रुपये का प्रावधान किया गया है।
ADS
भूमिपूजन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह उपस्थित रहे। ग्राम में पहुँचने पर ग्रामीणों ने उनका भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री सिंह ने कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा, छत्तीसगढ़ में पिछले 5 सालों में छत्तीसगढ़ में विकास केवल कागजों पर हुआ। नरवा, गरवा, घुरवा, बाड़ी योजना के नाम पर भ्रष्टाचार हुआ। नकली शराब के गोरखधंधे ने छत्तीसगढ़ को बर्बाद किया। लेकिन अब भाजपा की सरकार जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है।
ADS
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के एक साल पूरे होने पर सुशासन तिहार के माध्यम से गाँव-गाँव में शिविर लगाकर जनता की समस्याओं का निराकरण किया जा रहा है। गोपालपुर में 20 लाख रुपये के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन यह दर्शाता है कि भाजपा सरकार ग्रामीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है।
ADS
कार्यक्रम के दौरान श्री सिंह ने महिलाओं से ‘महतारी वंदन योजना’ के लाभ की जानकारी ली, जिसमें महिलाओं ने बताया कि उन्हें हर माह 1 हजार रुपये उनके खातों में नियमित रूप से प्राप्त हो रहे हैं।
ADS
इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य ललित चोपड़ा, छुईखदान मंडल भाजपा अध्यक्ष भावेश कोचर, राजू जंघेल, संदीप वैष्णव, ज्ञान यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम जनभागीदारी और विकास के संकल्प के साथ संपन्न हुआ।
ADS
Comments (0)
टॉप खबरें
Breaking news:खैरागढ़ के इस गांव में 25 वर्षीय महिला की हत्या, इलाके में फैली सनसनी
BY Suresh verma • 26-06-2025

अपराध
जिला केसीजी पुलिस की नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: दो आरोपी गिरफ्तार, 12 किलो गांजा और मोटरसाइकिल जब्त
BY Suresh verma • 22-06-2025

राजनीति
"प्रशासन की अनदेखी पर कांग्रेस का फूटा गुस्सा, छुईखदान में सड़क पर उतरे कार्यकर्ता"
BY Suresh verma • 25-06-2025

दैनिक न्यूज
गोपालपुर में 20 लाख के विकास कार्यों का भूमिपूजन, विक्रांत बोले – कांग्रेस ने किया सिर्फ छलावा, भाजपा दे रही सुशासन का लाभ
BY Suresh verma • 28-06-2025

छत्तीसगढ
ग्राम सोनपुरी में जनसंवाद से झलका राज्यपाल का जमीनी सरोकार,पर्यावरण, शिक्षा, स्वास्थ्य और सहभागिता—राज्यपाल रमेन डेका का समर्पित प्रयास
BY Suresh verma • 27-06-2025
