Latest News
टॉप खबरें
Breaking news:खैरागढ़ के इस गांव में 25 वर्षीय महिला की हत्या, इलाके में फैली सनसनी


Suresh verma
26-06-2025 09:03 PM
2005
खैरागढ़। खैरागढ़ के खैरबना गांव में आज दोपहर एक 25 वर्षीय महिला की हत्या से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतका की पहचान मोहिनी साहू के रूप में हुई है, जो अपने ससुराल खैरबना में रह रही थीं। घटना आज शाम करीब 3 बजे की बताई जा रही है, जब मोहिनी अपने घर में अकेली थीं।
ADS
मोहिनी के दो छोटे बच्चे स्कूल गए हुए थे। जब बच्चे स्कूल से लौटे और दरवाजे पर दस्तक दी, तो अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। काफी देर इंतजार करने के बाद बच्चों ने आसपास के लोगों को बुलाया। मोहल्ले के लोगों ने दरवाजा खोलने की कोशिश की, लेकिन जब वह नहीं खुला तो कुछ लोग छत के रास्ते घर के अंदर पहुंचे। अंदर का नजारा देखकर सभी हैरान रह गए — मोहिनी की लाश कमरे में पड़ी हुई थी।
ADS
सूत्रों के अनुसार, मोहिनी का मायका पद्मावतीपुर में है और वह कुछ साल पहले अपने ससुराल खैरबना आई थीं। बताया जा रहा है कि उनके पति की मौत कुछ साल पहले हो चुकी है। महिला घर में अकेली रहती थीं, जिससे इस घटना को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं।
ADS
फिलहाल, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह हत्या किसने और क्यों की। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है और मामले की हर एंगल से पड़ताल की जा रही है। मोहिनी की हत्या के पीछे की वजह घरेलू विवाद, संपत्ति विवाद या अन्य कोई कारण है, इस पर अब तक कोई ठोस जानकारी सामने नहीं आई है।
ADS
पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच तेज कर दी गई है। इलाके में दहशत का माहौल है और लोग इस निर्मम हत्या से स्तब्ध हैं।
ADS
Comments (1)
kL sinha cg
वर्मा जी बहुत खूब
18 hours ago
टॉप खबरें
Breaking news:खैरागढ़ के इस गांव में 25 वर्षीय महिला की हत्या, इलाके में फैली सनसनी
BY Suresh verma • 26-06-2025

सड़क हादसा
खैरागढ़ में कार पलटी,अनाज व्यापारी की दर्दनाक मौत: घर लौटते वक्त सड़क हादसे ने छीन ली ज़िंदगी
BY Suresh verma • 20-06-2025

अपराध
जिला केसीजी पुलिस की नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: दो आरोपी गिरफ्तार, 12 किलो गांजा और मोटरसाइकिल जब्त
BY Suresh verma • 22-06-2025

टॉप खबरें
Breaking news:खैरागढ़ के इस गांव में 25 वर्षीय महिला की हत्या, इलाके में फैली सनसनी
BY Suresh verma • 26-06-2025

दैनिक न्यूज
विश्व नशामुक्ति दिवस पर राजनांदगांव में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
BY Suresh verma • 26-06-2025
