Latest News
"समृद्धि और सामाजिक सेवा के प्रति समर्पित: जयपाल मुंडा और सावित्री फुले की संयुक्त जयंती" : सावित्री फुले के संघर्ष ने देश का इतिहास बदला है - विप्लव साहू


Dinesh Sahu
07-01-2024 03:34 PM
24
खैरागढ़ ! DNnews - संविधान सभा के सदस्य जयपाल मुंडा और भारत की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्री फुले की संयुक्त जयंती एमएमएसी जिले के मानपुर में मनाई गई। इस महोत्सव में प्रदेश भर के विचारक, कार्यकर्ता तथा शिक्षामित्रों के साथ प्रमुख वक्ता विप्लव साहू, सामाजिक चिंतक और जिला पंचायत राजनांदगांव सभापति रहे।
ADS
एक समृद्धि और सामरिकता की दिशा में प्रेरित होना है
अब किसी खास वर्ग या समुदाय को ऐतिहासिक दोष न देते हुए विकास करते हुए बढ़ना होगा। हम मानव सभ्यता के श्रेष्ठ समय में जी रहे हैं। हर आदमी अपना श्रेष्ठ काम करते करे, समाज के हर व्यक्ति को सभ्यता, शिक्षा और विकास में साथ लेकर चले। महापुरुषों ने अपने समय में सबसे अधिक काम करते हुए हमारे लिए मजबूत बुनियाद देकर इतिहास छोड़ा है, अब हमारी जिम्मेदारी है कि हम उनका सम्मान करते हुए समाज सुधार के कारवां को आगे ले जाएं।
ADS
जयपाल मुंडा और सावित्री फुले: समाज सेवा के प्रति समर्पित
विप्लव साहू ने बताया कि अनुसूचित जनजाति वर्ग के बहुमुखी प्रतिभा के धनी जयपाल मुंडा ने अपनी शिक्षा कौशल से संविधान निर्माण में अहम योगदान दिया और जीवन पर्यंत आदिवासी समुदाय के हितों के लिए संघर्ष करते रहे। और महान समाज सुधारक क्रांति-ज्योति और नारी शिक्षा की अग्रदूत सावित्री फुले जी ने जीवन पर्यंत समाज सेवा का काम किया।
ADS
सामाजिक साझेदारी: जयंती में शामिल हुए समर्थन करने वाले व्यक्तित्व
सामाजिक कार्यकर्ता बृजेश सिंह ठाकुर और साथियों ने संयोजन किया, एड महेंद्र साहू, मानिकचंद घोड़ेसवार, के एल खोब्रागढे, दीपक कोटांगले, विधि की छात्रा संतोषी सलामें, सामाजिक कार्यकर्ता निलेश यादव और विधि के छात्र सौरभ मिलिंद भी शामिल हुए। जयंती में छग महाराष्ट्र के लोग बड़ी संख्या में शामिल रहे।
ADS
Comments (0)
अपराध
52 परी के आशिकों को Police 🚨 ने धर दबोचा, जंगल में लगा था जुएं का फड़
BY Suresh verma • 06-05-2025

अपराध
KCG : हत्या के आरोपी को आजीवन कारावास की सजा
BY Suresh verma • 07-05-2025

दैनिक न्यूज
भीषण ओलावृष्टि के चलते धान और मूंग की फसल बर्बाद, मुआवजे की मांग
BY Suresh verma • 03-05-2025

दैनिक न्यूज
ग्राम सोनपुरी के आशीष वर्मा ने CGBSE हाई स्कूल परीक्षा 2025 में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन
BY Suresh verma • 09-05-2025

अपराध
KCG : हत्या के आरोपी को आजीवन कारावास की सजा
BY Suresh verma • 07-05-2025
