खैरागढ़ में कार पलटी,अनाज व्यापारी की दर्दनाक मौत: घर लौटते वक्त सड़क हादसे ने छीन ली ज़िंदगी

उज्जैन में अखिल भारतीय उपभोक्ता उत्थान संगठन का राष्ट्रीय अधिवेशन सम्पन्न

बुंदेली में हुआ सीसी रोड और व्यावसायिक परिसर निर्माण का भूमिपूजन

सड़क हादसा

खैरागढ़ में कार पलटी,अनाज व्यापारी की दर्दनाक मौत: घर लौटते वक्त सड़क हादसे ने छीन ली ज़िंदगी

Suresh verma

20-06-2025 04:12 PM
1107

खैरागढ़। गुरुवार की रात खैरागढ़ के संडी मोड़ पर एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ जिसने एक हंसते-खेलते परिवार को गहरे शोक में डुबो दिया। करीब साढ़े आठ बजे खैरागढ़ से बाजार अतरिया की ओर जा रही एक वेगनआर कार अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। और कार सीधे दलदल में फंस गया। कार चला रहे साल्हेकला निवासी 42 वर्षीय अनाज व्यापारी ललित साहू इस हादसे में बुरी तरह फंस गए और उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

ADS

कार में उनके साथ सवार अनिरुद्ध जंघेल किसी तरह बाहर निकल पाए और तुरंत राहगीरों से मदद की गुहार लगाई। धीरे-धीरे घटनास्थल पर भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही खैरागढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से बुरी तरह फंसे ललित साहू को बाहर निकाला गया। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

ADS

ललित साहू एक मेहनती और सज्जन व्यक्ति थे, जो खैरागढ़ के अनाज व्यापारियों से लेनदेन कर अपने गांव लौट रहे थे। लेकिन किसे पता था कि यह सफर उनकी जिंदगी का आखिरी सफर बन जाएगा। चंद मिनटों में एक खुशहाल परिवार उजड़ गया। पत्नी की आंखें पति के इंतजार में अब कभी ना खुलने वाली सुबह देखेगी और बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया।

ADS

गांव में जैसे ही यह दुखद समाचार पहुंचा, शोक की लहर दौड़ गई। हर आंख नम हो उठी। लोग विश्वास नहीं कर पा रहे कि ललित अब इस दुनिया में नहीं हैं। यह हादसा न सिर्फ एक परिवार के लिए, बल्कि पूरे गांव और व्यापारिक समुदाय के लिए गहरा आघात है।

ADS

Suresh verma

Comments (0)

Trending News

सड़क हादसा

खैरागढ़ में कार पलटी,अनाज व्यापारी की दर्दनाक मौत: घर लौटते वक्त सड़क हादसे ने छीन ली ज़िंदगी

BY Suresh verma20-06-2025
 डोंगरगढ़ सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से दंपत्ति गंभीर रूप से घायल, हालत नाजुक

सड़क हादसा

डोंगरगढ़ सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से दंपत्ति गंभीर रूप से घायल, हालत नाजुक

BY Suresh verma15-06-2025
बुंदेली में हुआ सीसी रोड और व्यावसायिक परिसर निर्माण का भूमिपूजन

दैनिक न्यूज

बुंदेली में हुआ सीसी रोड और व्यावसायिक परिसर निर्माण का भूमिपूजन

BY Suresh verma17-06-2025
Latest News

Suresh verma

© Copyright 2024, All Rights Reserved | ♥ By PICCOZONE