गंडई के नवापारा में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
तलाश संस्था द्वारा लगाए गए शिविर में 78 ग्रामीणों की हुई जांच
Khairagarh,गंडई (नवापारा)। तलाश स्वयं सेवा संस्थान द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य एड्स नियंत्रण समिति रायपुर के सहयोग से लक्ष्यगत हस्तक्षेप परियोजना के तहत नवापारा, गंडई में एकदिवसीय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।
इस शिविर में नगर पंचायत अध्यक्ष लाल तारकेश्वर शाह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। विशेष आमंत्रित अतिथियों में खम्हन ताम्रकार, दिलीप ओगरे, मोहसिन खान, डॉ. नारायण चतुर्वेदी, अमन सोनी और पत्रकार संगीत चौबे उपस्थित रहे।


