खैरागढ़ ! DNnews -बैहाटोला, अमलीडीहकला, विक्रमपुर, देवरी एवं कुरूभांट संकुल में स्तरीय क्रिड़ा प्रतियोगिता का उद्घाटन हुआ। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि घम्मन साहू जिलाध्यक्ष भाजपा, विशेष अतिथि गोरेलाल वर्मा मंडल महामंत्री, उमेन्द्र उइके, मानिक टंडन, घनश्याम वर्मा के साथ हुआ।
पूजा अर्चना और शुभारंभ
सर्वप्रथम मुख्य अतिथि ने मां सरस्वती के तैलचित्र पर पूजा अर्चना की, पश्चात् ध्वाजारोहण के साथ अतिथियों ने गोला फेंक कर विधिवत शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि साहू ने बच्चों को खेल भावना से खेलने के लिए प्रेरित किया और उन्हें विद्यार्थी जीवन में खेल का महत्व समझाया।
उत्कृष्टता का प्रमोशन
मुख्य अतिथि ने बच्चों को विद्यार्थी जीवन में खेल के साथ-साथ पढ़ाई के लिए भी प्रेरित किया। उन्होंने प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को जीतकर अपने विद्यालय एवं संकुल का नाम रोशन करने की शुभकामनाएं दी।



