Police bharti पुलिस मुख्यालय के आदेशानुसार और राजनांदगांव रेंज के पुलिस महानिरीक्षक श्री दीपक झा के निर्देशन में आरक्षक चयन संवर्ग भर्ती प्रक्रिया 2023-24 की शुरुआत की गई है। यह प्रक्रिया श्री त्रिलोक बंसल के मार्गदर्शन में आयोजित हो रही है, जो चयन समिति के अध्यक्ष हैं। इस भर्ती प्रक्रिया का आयोजन केकती बाड़ी मैदान, आत्मानंद स्कूल के सामने, छुईखदान जिला केसीजी में 26 फरवरी 2025 को शुरू किया गया है।
भर्ती प्रक्रिया की शुरुआत
- भर्ती स्थल: केकती बाड़ी मैदान, आत्मानंद स्कूल के सामने, छुईखदान जिला केसीजी।
- प्रारंभ तिथि:26 फरवरी 2025।
- प्रतिदिन आरक्षक भर्ती प्रक्रिया में सम्मिलित होने के लिए निर्धारित समय: 5:30 AM।
- अभ्यार्थी सुबह 05:00 बजे से स्थल पर पहुंच रहे हैं।


