खैरागढ़। जिले के छुईखदान ब्लॉक अंतर्गत ठाकुरटोला निवासी गजानंद नेताम (गोंड) पिछले दो सप्ताह से लापता हैं। परिजनों के अनुसार, गजानंद नेताम (32 वर्ष), पिता सुकराजी नेताम, रोजगार के सिलसिले में राजनांदगांव से केरल जाने के लिए निकले थे, लेकिन इसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल सका। परिवार द्वारा लगातार तलाश किए जाने के बावजूद अब तक उनकी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।
गुमशुदा गजानंद नेताम का रंग गोरा-सांवला है तथा उनकी लंबाई लगभग 5 फीट 4 इंच बताई गई है। वे विवाहित हैं और ठाकुरटोला, ब्लॉक छुईखदान, जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई (छत्तीसगढ़) के निवासी हैं।
परिजनों ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी को गजानंद नेताम के संबंध में कोई भी जानकारी मिले तो तत्काल नीचे दिए गए मोबाइल नंबरों पर संपर्क करें। सही जानकारी देने वाले व्यक्ति को ₹10,000 (दस हजार रुपये) का नगद इनाम दिया जाएगा।
संपर्क सूत्र:
📞 7247227867
📞 8889902772
📞 7647983254
📞 8718964564
अपील:
यदि आपने गजानंद नेताम को कहीं देखा हो या उनके संबंध में कोई जानकारी हो, तो कृपया तुरंत परिजनों से संपर्क कर उनकी सुरक्षित घर वापसी में सहयोग करें।

