खैरागढ़। जिले में अफसरशाही का मनमाना रवैया अब हदें पार करता दिख रहा है। कई विभागों में बढ़ती लापरवाही और लीपापोती के बीच लोक निर्माण विभाग (PWD) का गैरजिम्मेदाराना व्यवहार राजनीतिक गलियारों में तूफ़ान खड़ा कर रहा है। खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र की लोकप्रिय विधायक यशोदा निलाम्बर वर्मा ने विभाग पर सीधे-सीधे संसदीय विशेषाधिकार के उल्लंघन का गंभीर आरोप लगाया है।
विधायक वर्मा ने विधानसभा सचिवालय को भेजे गए पत्र में बताया कि PWD के कार्यपालन अभियंता को कई बार आधिकारिक पत्रों के माध्यम से आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने कहा गया, लेकिन विभाग लगातार टालमटोल करता रहा। उन्होंने अपने पत्र में निम्न पत्राचार का उल्लेख किया है—


