खैरागढ़ | शहर एवं जिला कांग्रेस कमेटी खैरागढ़ के संयोजन में आगामी **रविवार 28 दिसंबर** को आयोजित होने वाले **कांग्रेस स्थापना दिवस समारोह** को ऐतिहासिक एवं स्मरणीय बनाने के उद्देश्य से एक आवश्यक तैयारी बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा, दायित्वों के निर्धारण तथा सफल आयोजन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक के दौरान नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने स्थापना दिवस समारोह को प्रभावी, संगठित एवं जनसंपर्क से जुड़ा बनाने के लिए अपने-अपने सुझाव प्रस्तुत किए। कार्यक्रम स्थल, समय-सारणी, आमंत्रण पत्र, प्रचार-प्रसार एवं अनुशासन व्यवस्था जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सहमति बनी। साथ ही यह निर्णय लिया गया कि समारोह में अधिक से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं आमजनों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।


