ग्राम सोनपुरी में जनसंवाद से झलका राज्यपाल का जमीनी सरोकार,पर्यावरण, शिक्षा, स्वास्थ्य और सहभागिता—राज्यपाल रमेन डेका का समर्पित प्रयास

दुल्लापुर में नया राशन वितरण केंद्र शुरू, ग्रामीणों को मिली बड़ी सौगात

Breaking news:खैरागढ़ के इस गांव में 25 वर्षीय महिला की हत्या, इलाके में फैली सनसनी

टेक - ऑटो

Khairagarh जिला पंचायत परिसीमन पर आपत्ति: इस क्षेत्र के ग्राम पंचायतों ने कलेक्टर से की यथावत रखने की मांग

Dinesh Sahu

18-11-2024 06:13 PM
761

खैरागढ़ (राजनांदगांव)। jila panchayt kshetra khairagarh , खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के जिला पंचायत के नए परिसीमन में हाल ही में बदलाव को लेकर स्थानीय लोगों ने आपत्ति जताई है। 30 अक्टूबर को जिला पंचायत परिसीमन की पहली अधिसूचना जारी हुई थी, जिसके बाद 8 नवंबर तक दावा आपत्ति मंगाए गए थे। शुरुआत में जिला पंचायत बाजार अतरिया क्षेत्र क्रमांक 8 में अछोली और जुनवानी पंचायतें, तथा जालबांधा क्षेत्र क्रमांक 9 में शेरगढ़ और भोथी पंचायतें शामिल थीं। हालांकि, इन क्षेत्रों के जनप्रतिनिधियों और स्थानीय नेताओं ने इस परिसीमन को स्वीकार किया और कोई आपत्ति नहीं उठाई थी।

ADS

लेकिन 12 नवंबर को कलेक्टर चंद्रकांत वर्मा ने अंतिम प्रकाशन छत्तीसगढ़ पंचायत राज अधिनियम 1993 की धारा 30 के तहत किया, जिसमें जालबांधा और बाजार अतरिया क्षेत्र में महत्वपूर्ण बदलाव किए गए। अब जालबांधा क्षेत्र में अछोली और जुनवानी को जोड़ा गया, जबकि बाजार अतरिया में शेरगढ़ और भोथी को शामिल किया गया। यह बदलाव उन क्षेत्रों के ग्राम पंचायतों और स्थानीय नेताओं को नागवार गुजरा।

ADS

इस बदलाव को लेकर बाजार अतरिया क्षेत्र के ग्राम पंचायत अछोली, जुनवानी, और जालबांधा क्षेत्र के शेरगढ़ और भोथी के सरपंचों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपते हुए पहले प्रकाशन को यथावत रखने की मांग की है। स्थानीय नेताओं का कहना है कि बिना किसी पूर्व जानकारी या चर्चा के किए गए इस बदलाव से स्थानीय जनता में असंतोष फैला है।

ADS

इस मुद्दे पर कलेक्टर से जल्द समाधान की उम्मीद जताई जा रही है। स्थानीय प्रतिनिधियों का कहना है कि यदि पुराने परिसीमन को यथावत रखा जाता है, तो यह जनता के लिए बेहतर होगा।

ADS

अंतिम प्रकाशन में इस वार्ड में ये गॉव शामिल है 

जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 8 अतरिया 

अतरिया, भीमपुरी, कुकुरमुडा,सिंघौरी, शेरगढ़, भोथी, मड़ौदा, बफरा, सोनपुरी, रगरा, केसला, जोरातराई, चिंगली,चंदैनी,मंडला, लिमतरा,संडी, एटिकसा,ढोलियाकन्हार, बाज़गुड़ा, डोकराभाठा,टेकापार कला, काचरी,

ADS

जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 9 जालबांधा 

दपका,पेंड्रीकला,भरदाकला,देवारभाट,सहसपुर,मुतेड़ा, सोनभट्ठा, मंदराकुही, सलोनी, अवेली,पवनतरा, जालबांधा, करमतरा,रेंगाकठेरा, बिड़ौरी,धनगॉव, बघमर्रा, कामठा, जुनवानी, अछोलो,राहुद,पाण्डुका,सलिहा

ADS

Dinesh Sahu

Comments (0)

Trending News

टॉप खबरें

Breaking news:खैरागढ़ के इस गांव में 25 वर्षीय महिला की हत्या, इलाके में फैली सनसनी

BY Suresh verma26-06-2025
 जिला केसीजी पुलिस की नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: दो आरोपी गिरफ्तार, 12 किलो गांजा और मोटरसाइकिल जब्त

अपराध

जिला केसीजी पुलिस की नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: दो आरोपी गिरफ्तार, 12 किलो गांजा और मोटरसाइकिल जब्त

BY Suresh verma22-06-2025
"प्रशासन की अनदेखी पर कांग्रेस का फूटा गुस्सा, छुईखदान में सड़क पर उतरे कार्यकर्ता"

राजनीति

"प्रशासन की अनदेखी पर कांग्रेस का फूटा गुस्सा, छुईखदान में सड़क पर उतरे कार्यकर्ता"

BY Suresh verma25-06-2025
Latest News

Dinesh Sahu

© Copyright 2024, All Rights Reserved | ♥ By PICCOZONE