Latest News

दैनिक न्यूज
रानी राजलक्ष्मी तिवारी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, लैंगिक उत्पीड़न निवारण समिति में बनी सदस्य


Suresh verma
22-05-2025 02:16 PM
172
खैरागढ़। महिलाओं के कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न की घटनाओं को रोकने तथा उन्हें सुरक्षित और सम्मानजनक कार्य वातावरण प्रदान करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक खैरागढ़ छुईखदान गंडई के निर्देश पर जिले के सभी थानों व चौकियों में लैंगिक उत्पीड़न निवारण समिति का गठन किया गया है। यह कदम महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने और कानून का सख्ती से पालन कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।
ADS
इस समिति में खैरागढ़ की जानी-मानी सामाजिक कार्यकर्ता रानी राजलक्ष्मी तिवारी को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। रानी तिवारी पिछले कई वर्षों से महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, नशा मुक्ति,घरेलू हिंसा और सामाजिक न्याय जैसे विषयों पर सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। उनके अनुभव और समाज में उनकी प्रतिष्ठा को देखते हुए उन्हें इस समिति में शामिल किया गया है, ताकि महिलाओं की समस्याओं को गंभीरता से सुना और सुलझाया जा सके।
ADS
छत्तीसगढ़ शासन के गृह (सामान्य) विभाग एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के निर्देशानुसार, लैंगिक उत्पीड़न (निवारण, प्रतिषेध और प्रतितोष) अधिनियम 2013 के तहत इस समिति का गठन किया गया है। यह समिति कार्यस्थल पर उत्पीड़न की शिकायतों को गंभीरता से लेकर समयबद्ध जांच करेगी और पीड़ित महिलाओं को न्याय दिलाने का कार्य करेगी।
ADS
इस पहल से न केवल महिलाओं में सुरक्षा की भावना बढ़ेगी, बल्कि कार्यस्थलों पर एक सकारात्मक और समावेशी माहौल तैयार होगा। प्रशासन की यह सक्रियता निश्चित रूप से महिला अधिकारों की रक्षा की दिशा में एक सराहनीय कदम है।
ADS
Comments (0)
अपराध
मामला छुईखदान थाना का : नाबालिग बालिका को भगा ले जाकर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
BY Suresh verma • 18-05-2025

अपराध
KCG : 💥 भाई ने भाई की बेरहमी से की हत्या, 48 घंटे में हुआ खुलासा
BY Suresh verma • 18-05-2025

दैनिक न्यूज
दुर्घटना को न्योता दे रहा छुईखदान दनिया सड़क में बना चेंबर
BY Suresh verma • 22-05-2025

दैनिक न्यूज
जिला सिन्हा कलार समाज ने की कलेक्टर से सौजन्य भेंट
BY Suresh verma • 23-05-2025

दैनिक न्यूज
दुर्घटना को न्योता दे रहा छुईखदान दनिया सड़क में बना चेंबर
BY Suresh verma • 22-05-2025
