पुलिस की सक्रियता और सतर्कता से चोरी के आरोपी गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक जिला केसीजी त्रिलोक बंसल के मार्गदर्शन में, पुलिस चौकी जालबांधा प्रभारी उप निरीक्षक बीरेंद्र चंद्राकर के नेतृत्व में पुलिस चौकी जालबांधा क्षेत्र ने एक बड़ी सफलता हासिल की। 14 जनवरी 2024 को दौलत जंघेल पिता जगतराम जंघेल ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि रात करीब 23:48 बजे महावीर द्रेडर्स में चोरी हुई थी।


