खैरागढ़ जनपद क्षेत्र क्रमांक 22 जोरातराई की भाजपा प्रत्याशी सुरेखा गणेश वर्मा इन दिनों चुनाव प्रचार में सक्रिय रूप से जुटी हुई हैं। सुरेखा वर्मा ने अपनी जनसंपर्क यात्रा के दौरान भाजपा की योजनाओं को प्रचारित करते हुए जनता से समर्थन की अपील की है। वे खासतौर पर महतारी वंदन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना और धान का समर्थन मूल्य 3100 रुपये के लाभ को लेकर लोगों के बीच पहुंच रही हैं।
सुरेखा ने बताया कि भाजपा सरकार ने किसानों के हित में कई योजनाएं लागू की हैं, जिनसे उन्हें आर्थिक मजबूती मिली है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गरीबों को अपना घर देने का काम किया गया है, जिसे वे जन-जन तक पहुंचा रही हैं। इसके अलावा उन्होंने धान के समर्थन मूल्य में वृद्धि को भी अपने प्रचार का हिस्सा बनाते हुए जनता को विश्वास दिलाया है कि भाजपा सरकार किसानों के विकास के लिए हमेशा तत्पर है।


