संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने भारत सरकार में विभिन्न पदों पर सीधी भर्ती के लिए पात्र उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं।
आयोग की वेबसाइट https://upsc.gov.in पर विस्तृत विज्ञापन संख्या 13/2026 और उम्मीदवारों के लिए आवश्यक निर्देश अपलोड कर दिए गए हैं। इच्छुक उम्मीदवार 14 नवंबर, 2026 से 4 दिसंबर, 2026 तक ऑनलाइन आवेदन पोर्टल https://upsconline.nic.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
उम्मीदवारों से अनुरोध है कि वे विज्ञापन में दिए गए विस्तृत निर्देशों का पालन करें।
स्रोत: पत्र सूचना कार्यालय (PIB)

