अवैध शराब बरामदगी – 30 बल्क लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

राजा देवव्रत सिंह की जयंती पर होगा भव्य धार्मिक आयोजन, रूक्खड़ बाबा मंदिर में सुंदरकांड पाठ 3 जून को शाम 7 बजे से

खैरागढ़ अतिशेष शिक्षकों की पदस्थापना हेतु 2 जून को काउंसलिंग, जिला शिक्षा अधिकारी ने जारी किया आदेश

दैनिक न्यूज

राजा देवव्रत सिंह की जयंती पर होगा भव्य धार्मिक आयोजन, रूक्खड़ बाबा मंदिर में सुंदरकांड पाठ 3 जून को शाम 7 बजे से

Suresh verma

02-06-2025 08:37 PM
132

खैरागढ़। दिवंगत राजा देवव्रत सिंह की जयंती के पावन अवसर पर आज मंगलवार, 3 जून को खैरागढ़ में विभिन्न धार्मिक और सेवा गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। इस शुभ दिन की शुरुआत सुबह 9 बजे सिविल लाइंस दुर्गा चौक स्थित राजा देवव्रत सिंह की प्रतिमा पर पूजा-अर्चना एवं माल्यार्पण से होगी। इसके पश्चात शिव मंदिर स्थित समाधि स्थल पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए जाएंगे।

ADS

इसके बाद दाऊचौरा स्थित दाऊ साहब बाबा और शीतला माता मंदिर में पूजा-अर्चना की जाएगी तथा खैरागढ़ सिविल अस्पताल में मरीजों को फल वितरण कर सेवा कार्य किया जाएगा संध्याकाल में मुख्य धार्मिक कार्यक्रम राजफैमिली परिसर स्थित रूक्खड़ स्वामी बाबा मंदिर में आयोजित होगा, जहां शाम 7 बजे से सुंदरकांड पाठ का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह संगीतमय पाठ पंडित गणेश शंकर मिश्रा (ताल छापर वाले) के मुखारविंद से संपन्न होगा। संपूर्ण वातावरण राममय और भक्तिमय होगा। पाठ के उपरांत प्रसादी वितरण किया जाएगा।

ADS

इस संपूर्ण आयोजन में नगरवासियों एवं श्रद्धालुजनों को सपरिवार सादर आमंत्रित किया गया है। यह कार्यक्रम राजा देवव्रत सिंह की स्मृति में उनके जीवन मूल्यों और जनसेवा की भावना को समर्पित है।

ADS

Suresh verma

Comments (0)

Trending News

सड़क हादसा

नया अपडेट्स : छिनदारी बांध के पास भीषण हादसा: माजदा खाई में गिरी, 3 की मौत, कई घायल

BY Suresh verma30-05-2025
छुईखदान के समीप छिनदारी बांध में भीषण दुर्घटना, माजदा खाई में गिरी

सड़क हादसा

छुईखदान के समीप छिनदारी बांध में भीषण दुर्घटना, माजदा खाई में गिरी

BY Suresh verma30-05-2025
 अवैध शराब बरामदगी – 30 बल्क लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

अपराध

अवैध शराब बरामदगी – 30 बल्क लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

BY Suresh verma03-06-2025
Latest News

Suresh verma

© Copyright 2024, All Rights Reserved | ♥ By PICCOZONE