छुईखदान। विश्व वृद्धजन दिवस के अवसर पर 1 अक्टूबर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छुईखदान में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल के निर्देशन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनिल शुक्ला के मार्गदर्शन में आयोजित इस शिविर में 54 वृद्धजनों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
शिविर में बुजुर्गों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए ब्लड प्रेशर, शुगर सहित विभिन्न स्वास्थ्य जांच की गई। इसके साथ ही सभी वृद्धजनों का नेत्र परीक्षण भी किया गया। जांच के दौरान मोतियाबिंद से पीड़ित पाए गए मरीजों का निःशुल्क ऑपरेशन कराया जाएगा, जिससे उन्हें बेहतर दृष्टि का लाभ मिल सकेगा।
इस अवसर पर खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनीष बघेल ने वृद्धजनों को एडजस्टेबल स्टिक (छड़ी) एवं आवश्यक दवाइयों का वितरण किया। शिविर का उद्देश्य बुजुर्गों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना और उनकी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का समय पर उपचार सुनिश्चित करना था।
स्वास्थ्य विभाग की इस पहल से क्षेत्र के वृद्धजनों को लाभ मिला।


