खैरागढ़,छुईखदान व गंडई शहर रहा कटाकट बंद
खैरागढ़ ! DNnews- बीते 8 अप्रैल को केसीजी जिला के सरहद पर लगे बेमेतरा जिला के शक्तिघाट बिरनपुर में हुई घटना पुरे छत्तीसगढ़ में चर्चा का विषय बन गया, बेमेतरा जिले के बिरनपुर में हिन्दू भुनेश्वर साहू के निर्मम हत्या के विरोध में बंद का एलान किया गया था.इधर विश्व हिंदू परिषद द्वारा 10 अप्रैल को छत्तीसगढ़ बंद का आह्वान किया गया था. जहाँ छत्तीसगढ़ बंद का असर सिर्फ शहरों में देखने को मिला. वही ग्रामीण क्षेत्रों में दिनचर्या यथावत रही.
जानकारी के मुताबिक उदयपुर, बाजार अतरिया, जालबंधा, मुढ़िपार जैसे बड़े सेंटर वाले गांव में बंद का कोई असर देखने को नहीं मिला. यहां के व्यापारियों ने अपनी अपनी प्रतिष्ठान खोल कर व्यापार कर रहे थे.
छत्तीसगढ़ बंद का आह्वान छत्तीसगढ़ विश्व हिंदू परिषद के द्वारा किया गया था,परंतु ग्रामीण क्षेत्रों के दुकानों को बंद कराने में किसी प्रकार की कोई रुचि नहीं दिखाई गई. ग्रामीण क्षेत्रों में 1 दिन पहले छत्तीसगढ़ बंद को लेकर चर्चा आम थी कि 10 अप्रैल को सभी की दुकानें बंद रहेगी परंतु विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ताओं के द्वारा किसी प्रकार की रुचि नहीं दिखाने पर दुकान यथावत खुली रही.


