राजनांदगांव।थाना सोमनी पुलिस ने अवैध शराब परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से बड़ी मात्रा में देशी शराब एवं दो स्कूटी जब्त की गई है।
पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक अलेक्जेंडर किरो के पर्यवेक्षण में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। थाना प्रभारी सोमनी निरीक्षक उपेन्द्र कुमार के नेतृत्व में टीम गठित कर 4 अप्रैल 2026 को कार्रवाई की गई।
पहली कार्रवाई में आरोपी समीर कुमार पारधी (19 वर्ष) एवं रामा पारधी (21 वर्ष) के कब्जे से 120 पौवा देशी शराब (21.6 लीटर) जिसकी कीमत 9,600 रुपये एवं बिना नंबर की टीवीएस जूपिटर स्कूटी (कीमत 80,000 रुपये) जब्त की गई। इस मामले में धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया।
वहीं दूसरी कार्रवाई में आरोपी प्रदीप पारधी (27 वर्ष) के कब्जे से 51 पौवा देशी शराब (9.18 लीटर) कीमत 4,080 रुपये एवं एक स्कूटी (80,000 रुपये) जब्त की गई।
कुल मिलाकर 30.78 लीटर शराब (कीमत 13,680 रुपये) एवं दो स्कूटी (1,60,000 रुपये) सहित कुल 1,73,680 रुपये की सामग्री जब्त की गई है। आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।
पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी है।


