वार्ड क्रमांक 15 में बच्चों और महिलाओं को सुविधाएं न मिलने से बढ़ी परेशानी
खैरागढ़,गंडई। नगर पंचायत गंडई के वार्ड क्रमांक 15 नवापारा में मिनी आंगनबाड़ी केंद्र खोलने की मांग तेज हो गई है। वार्डवासियों ने कलेक्टर खैरागढ़–छुईखदान–गंडई को आवेदन सौंपकर शीघ्र केंद्र शुरू करने की मांग करेंगे।
बतादे कि नवापारा मोहल्ले में अधिकांश परिवार आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग से हैं। क्षेत्र में आंगनबाड़ी केंद्र नहीं होने के कारण 3 से 5 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को प्रारंभिक व अनौपचारिक शिक्षा नहीं मिल पा रही है। साथ ही गर्भवती व धात्री महिलाओं को टीकाकरण एवं पोषण सेवाओं के लिए अन्य स्थानों पर जाना पड़ता है, जिससे उन्हें असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।
वार्डवासियों के अनुसार मोहल्ले में लगभग 15 से 20 बच्चे ऐसे हैं, जिन्हें आंगनबाड़ी सेवाओं का लाभ नहीं मिल रहा। निकटतम केंद्र दूर होने से छोटे बच्चे नियमित रूप से नहीं जा पाते और अधिकांश अभिभावक निजी विद्यालयों में पढ़ाने में सक्षम नहीं हैं।
इधर, सामाजिक कार्यकर्ता रानी राजलक्ष्मी तिवारी (राष्ट्रीय अध्यक्ष, महिला विंग नॉर्थ जोन) ने नवापारा में बैठक कर ग्रामीण महिलाओं की समस्याएं सुनीं और उनके पहल पर जल्द ही मिनी आंगनबाड़ी की मांग कलेक्टर से करने की बात कही। बैठक में नवापारा की महिलाएं उपस्थित रहीं।
वार्डवासियों ने प्रशासन से मांग करेंगे है कि क्षेत्र की परिस्थितियों को देखते हुए नवापारा, वार्ड क्रमांक 15 में शीघ्र मिनी आंगनबाड़ी केंद्र शुरू किया जाए, ताकि बच्चों व महिलाओं को आवश्यक सेवाओं का लाभ मिल सके।


