Recent News
डीजे वाले बाबू मेरा गाना चला दो : DJ वाले बाबू के खिलाफ कोलाहल अधिनियम के तहत डोंगरगढ़ पुलिस की कार्यवाही
मानसिक रूप से कमजोर नाबालिग से कई बार किये सामूहिक दुष्कर्म : पेट बढ़ने व दर्द होने से परिजनों ने कराया सोनोग्राफी,पता चला पेट में बच्चा है, इधर आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
सटोरियों पर अब तक की सबसे बड़ी कार्यवाही….. : सट्टा पट्टी लिखने वाले 12 आरोपियों से नकद 13.46 लाख रुपए समेत 01 लैपटॉप, 01 टैबलेट, 15 मोबाइल और लाखों की सट्टा-पट्टी जप्त…..
Breaking डोंगरगॉव के एक फार्म हाऊस में ब्लास्ट : ब्लास्ट इतना खतरनाक कि एक व्यक्ति 26 फिट दुरी में जा गिरा, मौत
मतदाताओं ने लोकतंत्र के उत्सव में बढ़ चढ़ कर लिया हिस्सा : राजनांदगाव लोकसभा मे शाम 6 बजे तक अनंतिम आंकड़े अनुसार 72.93 प्रतिशत रहा मतदान
लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के पक्ष में वोट डलवाने की नियत से लाया जा रहा था नगदी : एफएसटी एवं डोंगरगढ़ पुलिस की संयुक्त कार्यवाही से जप्त किया गया रकम
सड़क हादसे में मृत एलबी व्याख्याता के परिजन को मिली 15 लाख की आर्थिक सहायता राशि : छत्तीसगढ़ की मुख्य और अतिरिक्त मुख्य चुनाव आयुक्त के मार्गदर्शन में हुई कार्यवाही
दुल्हन की तरह सजेगा यहाँ का मतदान केंद्र : KCG में 13 संगवारी, 5 आदर्श, 1 दिव्यांग एवं 1 युवा मतदान केंद्र स्थापित
कलयुगी बेटा बना हत्यारा : 65 वर्षीय माँ की हत्या कर कुएं में फेंका शव, गहने व सोना लेकर फरार हुआ आरोपी ,गिरफ्तार
कांग्रेस पार्षद को पुलिस द्वारा रात मे घर से उठाकर थाना ले जाना चुनाव प्रभावित करने का खेल -छन्नी साहू : रात 11 बजे स्कूटी से पहुची पूर्व विधायक छन्नी साहू छुरिया थाना



Hindi / स्वास्थ्य / कलेक्टर के निर्देश का असर : दुर्ग तहसील कार्यालय में दिव्यांगो के लिए व्हीलचेयर की व्यवस्था आमजनता के लिए तहसीलदार ने उपलब्ध कराया अपना खुद का मोबाइल नंबर

कलेक्टर के निर्देश का असर : दुर्ग तहसील कार्यालय में दिव्यांगो के लिए व्हीलचेयर की व्यवस्था : आमजनता के लिए तहसीलदार ने उपलब्ध कराया अपना खुद का मोबाइल नंबर

Views • 14 / 14

दुर्ग ! DNnews - कलेक्टर रिचा प्रकाश चौधरी द्वारा आम जनता को उनके कार्यों के लिए भटकना न पड़े इसके लिए सभी राजस्व अधिकारियों को संवेदनशील होकर कार्य करने के निर्देश का असर देखने मिल रहा है। दुर्ग तहसीलदार प्रफुल्ल कुमार गुप्ता ने राजस्व संबंधी कार्यों में गति और पारदर्शिता लाने सबसे पहले अपने राजस्व न्यायालय को सीसीटीवी से लैस करवाया और अपने राजस्व संबंधी कार्यों के निपटारे के लिए दूर दराज से आए आम जनता किसानो की सहूलियतों के लिए अपना संपर्क नंबर प्रदर्शित किया है। 


ADS


राजस्व प्रकरणों की नियमित सुनवाई हेतु सोमवार,बुधवार, शुक्रवार का दिन भी निर्धारित किया है। तहसीलदार प्रफुल्ल गुप्ता ने इसके पूर्व अपने पूर्व पदस्थापना स्थल राजनांदगांव, छुईखड़ान्, गंडई में भी पूरे कार्यालय को सीसीटीवी से लैस कर आम जनता को स्वच्छ पारदर्शी कार्यों का संदेश देने की पहल कर चुके है। जैसे की विदित है की राजस्व अधिकारियों को अपने न्यायालय के साथ-साथ अन्य प्रशासनिक कार्यों जैसे प्रोटोकाल, कानून व्यवस्था, सहित नाना प्रकार के कार्यों में संलग्न होना पड़ता है। 


ADS


उक्त कारणों से दूर दराज से आए किसानों को अधिकारियों के नही मिलने से बैरंग लौटना पड़ जाता है। इन्ही बातों को ध्यान में रखकर तहसीलदार प्रफुल्ल गुप्ता ने किसानों आम जनता से सतत संपर्क बनाए रखने, उनकी समस्याओं को सुनने समझने के लिए अपने खुद का मोबाइल नंबर आम जनता के लिए प्रर्दशित किया। तहसीलदार गुप्ता ने कलेक्टर एवं एसडीएम के मार्गदर्शन में तहसील कार्यालय में आने वाले असक्षम /दिव्यांग लोगो की सहायता के लिए व्हील चेयर की भी व्यवस्था कराई है।


ADS



Dinesh Sahu

Cheif-In-Editor

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2022-23 DNNEWS Corp ltd., All Rights Reserved

This website follows the DNPA Code of Ethics.