Latest News

राजनीति
छुरिया नगर अध्यक्ष पर अविश्वास प्रस्ताव मामले मे प्रशासन आखिर क्यो फ्लोर टेस्ट मे विलंब कर रही है : अध्यक्ष का रवैया विवाद का कारण शासन-प्रशासन का नगर मे किरकिरी


Dinesh Sahu
10-05-2023 01:02 PM
78
Akil meman chhuriya.
छुरिया! DNnews-छुरिया नगर पंचायत बहुत कम आबादी का नगर पंचायत है, यहाँ लगातार गुणवत्ताहीन निर्माण कार्य भ्रष्टाचार व मनमानी को लेकर नगर अध्यक्ष हमेशा विवादों मे रहती है,जिसके चलते सत्ता दल के उपाध्यक्ष व पार्षद कुल 11 पार्षदो ने अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया है, 20 दिन उपर होते आ रहा है ,जिला प्रशासन द्वारा अब तक अधिसूचना जारी नहीं होने के चलते पार्षदो के अलवा जनता मे दिन ब दिन आक्रोश पनपता जा रहा है। खबर है नगर अध्यक्ष के मामले पर नेता व उच्च अधिकारियों के दबाव के चलते स्थानीय अधिकारियों के लिए यह मामला सरदर्द बनता जा रहा है.नगर का राजनितक फिजा को बेवजह खराब करने का जो खेल चल रहा है, ये राजनिती मे सत्ता दल के लिए ठीक नहीं है ,वहीं नगर के प्रबुद्धजनो का कहना है इस मामले पर आक्रोश के चलते दो बार छूरिया नगर बंद किया गया.
नगर बंद पूर्णतःसफल रहा या कुछ दूकाने खुली रही ये महत्वपूर्ण नहीं महत्वपूर्ण ये है इस मामले पर प्रशासन अगर किसी दबाव मे जानबूझकर फैसला मे विलंब करने का उद्देश्य अगर ये होगा देर करने से पार्षद टूटेंगे बिकेगे यह मुगालते मे रहने वाला सोच है वर्तमान मे जो हालात नगर मे बागी पार्षदो का एकता दिख रहा है, इसमे दूर तक ऐसे कोई उम्मीद या हालात नहीं दिख रहा है इनके हिम्मत व इमान को कोई डीगा सके बहरहाल नगर अध्यक्ष जैसे छोटे से पद के लिए सत्ता दल के बड़े नेताओं का हस्तक्षेप राजनीति के लिए ठीक नहीं है.
Comments (0)
अपराध
52 परी के आशिकों को Police 🚨 ने धर दबोचा, जंगल में लगा था जुएं का फड़
BY Suresh verma • 06-05-2025

अपराध
KCG : हत्या के आरोपी को आजीवन कारावास की सजा
BY Suresh verma • 07-05-2025
