Latest News
छत्तीसगढ
सीमा और आशा नई दुनिया के नायिका सम्मान से सम्मानित


Suresh verma
05-05-2025 07:11 PM
12
राजनांदगांव।नई दुनिया समाचार पत्र राजनांदगाँव द्वारा नायिका सम्मान 2025 का आयोजन किया गया। इसमें ऐसी महिलाओं का सम्मान किया गया जिन्होंने स्वास्थ्य एवं गरीबी उन्मूलन के लिए नवाचार और संघर्ष के साथ लोगो की मदद एवं सेवा में विशेष योगदान प्रदान किया। जन कल्याण सामाजिक संस्थान, राजनांदगाँव से जुड़ी श्रीमती सीमा साहू एवं श्रीमती आशा सहारे को नई दुनिया द्वारा इस नायिका सम्मान से सम्मानित किया गया।
ADS
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महापौर, राजनांदगाँव श्री मधुसूदन यादव, जिला पंचायत सीईओ सुश्री सुरुचि सिंह जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण रविन्द्र वैष्णव की उपस्थिति में यह सम्मान किया गया। संस्था के अध्यक्ष श्री योगेन्द्र प्रताप सिंह के अनुसार सीमा और आशा संस्था के कर्मठ एवं जुझारू कार्यकर्ता के रूप में जाने जाते है। इनके द्वारा कार्यक्षेत्र में एच आई वही एड्स की रोकथाम एवं प्रचार प्रसार के लिए विशेष प्रयास कर लोगो का जीवन बचाया जा रहा है । संस्था की लिंक वर्कर स्किम परियोजना से जुड़कर ये दोनों लोगो का एच आई व्ही टेस्ट कराती है। व्यक्ति के संक्रमित पाए जाने पर ए आर टी सेंटर से जोड़कर उनके इलाज में सहयोग करती है। इसके अलावा लोगो को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओ की जानकारी प्रदान कर उसका लाभ भी दिलवाती है।यह प्रक्रिया सतत चल रही है। संस्था के डी आर पी जितेन्द्र जंघेल, सुपरवाइजर रेवा साहू, राकी साहू व सभी लिंकवर्कर साथियों द्वारा दोनों को बधाई और शुभकामनाएं दी गई।
ADS
Comments (0)
सड़क हादसा
खैरागढ़-धमधा मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, नशे में पैदल चल रहे युवक को मोटरसाइकिल ने मारी टक्कर
BY Suresh verma • 29-06-2025

टॉप खबरें
Breaking news:खैरागढ़ के इस गांव में 25 वर्षीय महिला की हत्या, इलाके में फैली सनसनी
BY Suresh verma • 26-06-2025

छत्तीसगढ
🚨 गौ तस्करी का पर्दाफाश: 17 नग गौवंश मुक्त, 8 आरोपी गिरफ्तार
BY Suresh verma • 29-06-2025

दैनिक न्यूज
राजनांदगांव क्राइम न्यूज़: जंगल में युवक-युवती की लाश मिलने से इलाके में सनसनी
BY Suresh verma • 30-06-2025

दैनिक न्यूज
खमतराई में रक्तदान शिविर सम्पन्न: 72 लोगों ने किया रक्तदान
BY Suresh verma • 30-06-2025
