Latest News

राजनीति
पोल खोल : गौठान में न गाय है न चारा, लचर व्यवस्था से मवेशी हो गए आवारा. : सरकार का नरवा गरवा घुरवा बारी केवल कागजो में, जमीनी हकीकत कुछ नहीं - भाजपा


Dinesh Sahu
21-05-2023 01:23 PM
258
खैरागढ़ ! DNnews प्रदेश भाजपा के आह्वान पर पुरे प्रदेश में 20 मई से शुरू हुआ “चलबो गौठान खोलबो पोल" अभियान 24 मई तक चलेगा। इस अभियान के तहत पहले दिन खैरागढ-छुईखदान-गण्डई जिला मुख्यालय के मंडल खैरागढ अन्तर्गत ग्राम दिलीपपूर भूलाटोला एंव बाजगुडा के गौठानों पर धावा बोला।
इस अभियान के संभाग प्रभारी जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री विक्रांत सिंह एवं जिला भाजपा अध्यक्ष घम्मन साहू, शहर मंडल अध्यक्ष विनय देवागंन ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ गौठानों में जा कर घावा बोला, भाजपा नेताओं का दावा है कि इन गौठानों में जांच के दौरान उनको न गाय मिली न चारा, भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया है कि गौठानों के नाम पर कांग्रेस के भूपेश बघेल द्वारा बिहार के चारा घोटाला से बड़ा घोटाला कर रही है,
भाजपा नेताओं ने गौठानों की अव्यस्था निर्माण कार्यों में अनियमितता और हितग्राहियों की राशि वितरण में भ्रष्ठाचार का आरोप लगाया और बकायदा विडियों ग्राफी फोटोग्राफी कर एक-एक गौठानों का पंचनामा तैयार किया गया । दिलीपपूर के गौठान में पहुचने पर लगभग 100 ग्रामवासियों द्वारा बताया गया कि हमारे गांव में गौठान बनने के बाद किसी प्रकार कि व्यवस्था सरकार द्वारा नही किया गया है,मवेशियों के लिए चारा पानी की व्यवस्था नही होने के कारण लगभग 45-50 मवेशी 2-3 माह में बिना चारा पानी के मृत हो गये है और गौठान समिति द्वारा मृत मवेशियों को गौठान से नही हटाने के कारण आस पास के रहवासियों को दुर्गंध की दंश आये दिन झेलना पडता है ।
इसी तरह भाजपा नेताओं द्वारा बाजगुडा गौठान पहुचने पर गांव के लगभग 150 ग्रमीणजन उपस्थित होकर बताया कि गौठान बनने के बाद न ही गायों को रखते है और न ही चारा पानी की व्यवस्था है इस अभियान के तहत गौठान के अंदर जांच करने पर पाया गया कि गौठानों पर हरी घास बडी मात्रा में उगी हुई है जिसे काटकर जलाया गया है यदि गौठान में मवेशियों को रखतें तो निश्चित ही वंहा हरी घास को मवेशी खाते,
भूपेश बघेल कि "नरवा गरवा घुरवा बारी " सिर्फ कागजी योजना है धरातल पर कुछ नहीं है 'चलबो गौठान खोलबो पोल योजना के तहत जिला के सभी 6 मंडलों के लगभग 300 गौठानों में कार्यकर्ता जाकर कांग्रेस सरकार की पोल खोलेगें।
इस दौरान पारख कोसरे, उमेश वर्मा, राजकुमार वर्मा, जिधन वर्मा, घनश्याम रामसुख जंघेल, रामाधार जंघेल, आशीष रोहित वर्मा, तामेश्वर भूपेन्द्र अजेन्द्र जंघेल मनमोहन सहित 3 गांव के भाजपा कार्यकर्ता एंव ग्रामवासीगण उपस्थित होकर पंचनामा पर हस्ताक्षर किये ।-
Comments (0)
अपराध
52 परी के आशिकों को Police 🚨 ने धर दबोचा, जंगल में लगा था जुएं का फड़
BY Suresh verma • 06-05-2025

अपराध
KCG : हत्या के आरोपी को आजीवन कारावास की सजा
BY Suresh verma • 07-05-2025
