KCG : हत्या के आरोपी को आजीवन कारावास की सजा

52 परी के आशिकों को Police 🚨 ने धर दबोचा, जंगल में लगा था जुएं का फड़

सीमा और आशा नई दुनिया के नायिका सम्मान से सम्मानित

राजनीति

भाजपा नेताओं का पांडादाह मंडल के गौठानों में निरीक्षण, गर्रापार में गोबर के लिए टंकी ही नही। : चलबो गौठान खोलबो पोल अभियान

Dinesh Sahu

23-05-2023 01:38 PM
38

सुरेश वर्मा

खैरागढ़। DNnews - प्रदेश भाजपा के आव्हान पर प्रदेश भर में 20 मई से शुरू हुये अभियान चलबो गौठान खोलबो पोल के तीसरे दिन खैरागढ़ छुईखदान गंडई जिला भाजपा के अध्यक्ष घम्मन साहू के नेतृत्व में भाजपा नेता पांडादाह मंडल के ग्राम झीकादाह,गर्रापार व मुढ़ीपार के गौठान पहुंचे। भाजपा जिलाध्यक्ष घम्मन साहू ने बताया कि ग्राम झीकादाह के गौठान में निरीक्षण के दौरान गौठान में मवेशियों के ना तो पानी मिला ना ही चारा, सरकार द्वारा गोबर से बनाये जा रहे वर्मी कंपोस्ट की जगह केवल सूखा पड़ा हुआ मिट्टी ही मिला। निरीक्षण के दौरान उपस्थित महिलाओं व ग्राम के युवाओं ने बताया कि यहां गाय आती तो है किन्तु उनके लिए कोई व्यवस्था नही है। जिसके बाद भाजपा नेताओं द्वारा बनाये पंचनामे पर उपस्थित ग्रामीणों द्वारा हस्ताक्षर किया गया।


जिलाध्यक्ष घम्मन साहू ने आगे बताया कि ग्राम गर्रापार के गौठान पहुंचने पर मवेशियों के लिए पानी की व्यवस्था तो नजर आई किन्तु गर्रापार के गौठान में वर्मी कंपोस्ट खाद बनाने के लिए टंकी बनाने की जगह पर केवल ईट रख दी गई है और टिन शेड की जगह पर नेट बांध कर कामचलाऊ व्यवस्था की गई है। जिसके बाद ब्लॉक के सबसे बड़े ग्राम मुढ़ीपार के गौठान में भाजपा नेता पहुंचे जहां उनके निरीक्षण किया गया और उपस्थित ग्रामीणों से पंचनामे पर हस्ताक्षर करवाया गया। मुढ़ीपार के ग्रामीणों ने बताया कि मवेशी लावारिस घूम रहे हैं सरकार द्वारा बनाये गये गौठान में मवेशी नही दिखाई देते।


चलबो गौठान खोलबो पोल अभियान के दौरान जिलाध्यक्ष घम्मन साहू के साथ जनपद सदस्य तोप सिंह राजपूत, जिला मंत्री ज्ञानदास बंजारे, पांडादाह मंडल नरोत्तम सिन्हा, महामंत्री गोरेलाल वर्मा, जितेंद्र सिंह, डॉ संजय वर्मा, हरिराम साहू, खेम सिन्हा सहित भाजपा कार्यकर्ता व ग्रामीण काफी संख्या में मौजूद थे।

Dinesh Sahu

Comments (0)

Trending News

अपराध

52 परी के आशिकों को Police 🚨 ने धर दबोचा, जंगल में लगा था जुएं का फड़

BY Suresh verma06-05-2025
KCG : हत्या के आरोपी को आजीवन कारावास की सजा

अपराध

KCG : हत्या के आरोपी को आजीवन कारावास की सजा

BY Suresh verma07-05-2025
भीषण ओलावृष्टि के चलते धान और मूंग की फसल बर्बाद, मुआवजे की मांग

दैनिक न्यूज

भीषण ओलावृष्टि के चलते धान और मूंग की फसल बर्बाद, मुआवजे की मांग

BY Suresh verma03-05-2025
Latest News

Dinesh Sahu

© Copyright 2024, All Rights Reserved | ♥ By PICCOZONE