खैरागढ़, 10 जनवरी को राज्यपाल के गोद ग्राम सोनपुरी, विकासखंड खैरागढ़ में जिला प्रशासन एवं जिला भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में वृहद निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
उक्त स्वास्थ्य शिविर में कैंसर विशेषज्ञ, अस्थि रोग विशेषज्ञ, नेत्र रोग विशेषज्ञ एवं दंत रोग विशेषज्ञों द्वारा मरीजों को निःशुल्क परामर्श एवं जांच सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।


