खैरागढ़,जिले के नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत सिविल अस्पताल खैरागढ़ में 3 बिस्तरों वाली डायलिसिस यूनिट संचालित की जा रही है। इस यूनिट में 03 आधुनिक डायलिसिस मशीनों का इंस्टॉलेशन किया गया है।
डायलिसिस सेवा का संचालन मार्च 2025 से प्रारंभ किया गया है, जिसके अंतर्गत प्रतिमाह अनुमानित 30 डायलिसिस सेशन किए जा रहे हैं। दिनांक 12 फरवरी 2025 से वर्तमान तिथि तक कुल 17 मरीजों को डायलिसिस सेवा प्रदान की जा चुकी है, जबकि वर्तमान में 09 सक्रिय केस नियमित रूप से उपचार प्राप्त कर रहे हैं।


