Latest News

दैनिक न्यूज
खैरागढ़ में एचआईवी जागरूकता को लेकर चल रहा जागरूकता अभियान : परियोजना प्रबंधक ने कलेक्टर से की मुलाकात


Suresh verma
14-05-2025 08:13 AM
83
खैरागढ़। खैरागढ़ जिले में संचालित तलाश स्वयं सेवा संस्थान द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य एड्स नियंत्रण समिति के सहयोग से "लक्ष्यगत हस्तक्षेप परियोजना" के अंतर्गत एचआईवी और यौन जनित रोगों को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। हाल ही में संस्थान के परियोजना संचालक विजिताभ श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में प्रोजेक्ट मैनेजर दिनेश साहू एवं काउंसलर रानी राजलक्ष्मी तिवारी ने माननीय कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल से मुलाकात कर परियोजना की विस्तृत जानकारी साझा की।
ADS
परियोजना का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और समाज के अन्य कमजोर वर्गों को यौन स्वास्थ्य, एचआईवी, और एड्स के प्रति जागरूक करना है। इसके तहत विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से हितग्राहियों को नियमित रूप से स्वास्थ्य सेवाएं, परामर्श, एवं उपचार से जोड़ा जा रहा है।
ADS
कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल ने इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि एचआईवी से संक्रमित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी। उन्होंने प्रशासन की ओर से सहयोग का आश्वासन भी दिया। इस तरह के प्रयास समाज में जागरूकता बढ़ाने और संक्रमित लोगों को सम्मानजनक जीवन जीने में मददगार साबित हो रहे हैं।
ADS
Comments (0)
दैनिक न्यूज
ग्राम सोनपुरी के आशीष वर्मा ने CGBSE हाई स्कूल परीक्षा 2025 में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन
BY Suresh verma • 09-05-2025

अपराध
हाथ भट्टी महुआ शराब पर आबकारी विभाग की कार्यवाही, 30 बल्क लीटर शराब जप्त
BY Suresh verma • 10-05-2025

दैनिक न्यूज
हाल ए खैरागढ़ : प्रतिबंधित लाल ईट का काला कारोबार जोरों पर : प्रशासन की मौन सहमति, सवालों के घेरे में
BY Dinesh Sahu • 10-05-2025

दैनिक न्यूज
खैरागढ़ में एचआईवी जागरूकता को लेकर चल रहा जागरूकता अभियान : परियोजना प्रबंधक ने कलेक्टर से की मुलाकात
BY Suresh verma • 14-05-2025

दैनिक न्यूज
खैरागढ़ की टुकेश्वरी यादव ने पाई बड़ी सफलता : खैरागढ़ कलेक्टर ने किया सम्मानित
BY Suresh verma • 14-05-2025
