Latest News

दैनिक न्यूज
खैरागढ़ की टुकेश्वरी यादव ने पाई बड़ी सफलता : खैरागढ़ कलेक्टर ने किया सम्मानित


Suresh verma
14-05-2025 06:15 AM
350
खैरागढ़।खैरागढ़ जिले के अंतिम छोर पर बसे ग्राम जोरातराई की टुकेश्वरी यादव ने छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की 12वीं वाणिज्य वर्ग की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले में दसवां स्थान प्राप्त किया है। वह शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बाजार अतरिया की छात्रा है। अपनी मेहनत और लगन के बल पर टुकेश्वरी ने न केवल अपने परिवार, बल्कि स्कूल और क्षेत्र का भी नाम रोशन किया है।
ADS
इस उपलब्धि के लिए कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल ने कलेक्ट्रेट परिसर में उन्हें सम्मानित किया। टुकेश्वरी की इस सफलता पर उनके परिजनों, शिक्षकों और शाला परिवार ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। यह उपलब्धि ग्रामीण क्षेत्र के छात्रों के लिए प्रेरणास्रोत है, जो कठिन परिस्थितियों में भी लक्ष्य प्राप्त करने का जज़्बा रखते हैं। टुकेश्वरी की यह सफलता उनके उज्जवल भविष्य की ओर एक मजबूत कदम है।
ADS
Comments (0)
दैनिक न्यूज
ग्राम सोनपुरी के आशीष वर्मा ने CGBSE हाई स्कूल परीक्षा 2025 में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन
BY Suresh verma • 09-05-2025

अपराध
हाथ भट्टी महुआ शराब पर आबकारी विभाग की कार्यवाही, 30 बल्क लीटर शराब जप्त
BY Suresh verma • 10-05-2025

दैनिक न्यूज
हाल ए खैरागढ़ : प्रतिबंधित लाल ईट का काला कारोबार जोरों पर : प्रशासन की मौन सहमति, सवालों के घेरे में
BY Dinesh Sahu • 10-05-2025

दैनिक न्यूज
खैरागढ़ में एचआईवी जागरूकता को लेकर चल रहा जागरूकता अभियान : परियोजना प्रबंधक ने कलेक्टर से की मुलाकात
BY Suresh verma • 14-05-2025

दैनिक न्यूज
खैरागढ़ की टुकेश्वरी यादव ने पाई बड़ी सफलता : खैरागढ़ कलेक्टर ने किया सम्मानित
BY Suresh verma • 14-05-2025
