खैरागढ़।विकासखंड खैरागढ़ अंतर्गत ग्राम मदराकुही में साहू समाज मदराकुही द्वारा आयोजित भक्त मां कर्मा जयंती समारोह में मुख्य अतिथि खैरागढ़ विधायक श्रीमती यशोदा नीलांबर वर्मा शामिल हुईं।
विधायक श्रीमती यशोदा नीलांबर वर्मा का संबोधन
विधायक श्रीमती यशोदा नीलांबर वर्मा ने समस्त साहू समाज और ग्रामवासियों को कर्मा जयंती की हार्दिक बधाई दी। उन्होंने भक्त माता कर्मा के बताए रास्ते पर चलने का आह्वान करते हुए कहा कि,
"संगठन और समर्पण में ही शक्ति है।"
"भक्त माता कर्मा भगवान श्री कृष्ण की बड़ी उपासक थीं।"विधायक ने आगे बताया कि भक्त माता कर्मा ने ग्वालियर से चलकर जगन्नाथपुरी तक की लंबी यात्रा की थी।


