भाजपा की इस जीत में चुनाव प्रभारी एवं खैरागढ़-छुईखदान-गंडई (केजीजी) के प्रथम भाजपा जिला अध्यक्ष घम्मन साहू की अहम भूमिका रही। उनके नेतृत्व में भाजपा ने पूरे जिले में मजबूती से चुनाव लड़ा और कांग्रेस को करारी शिकस्त दी। घम्मन साहू के रणनीतिक कौशल और कुशल प्रबंधन की सर्वत्र सराहना हो रही है।

