पीएम श्री शासकीय प्राथमिक शाला हाटबंजा के विद्यार्थियों ने उप-जोन खेल प्रतियोगिता में भाग लिया और उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन कर विभिन्न खेलों में अपनी शाला का परचम लहराया। विद्यार्थियों ने अपनी मेहनत और लगन से बेहतरीन परिणाम हासिल किए।
बालिका वर्ग के शानदार प्रदर्शन
बालिका वर्ग में विद्यार्थियों ने कई खेलों में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इनमें प्रमुख प्रदर्शन इस प्रकार रहा:
- रिले रेस में कु. यामिनी निषाद, कु. भूमिका पटेल, कु. भारती पटेल, और कु. नीलम कंवर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
- रस्सी दौड़ में कु. भारती पटेल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
- जलेबी दौड़ में कु. नीलम ने भी प्रथम स्थान प्राप्त किया।

